biodatamaker

राजकुमार-श्रद्धा की फिल्म का नाम ‘स्त्री’ कैसे पड़ा?

Updated: शनिवार, 25 अगस्त 2018 (17:30 IST)
राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर 'स्त्री'  31 अगस्त को रिलीज़ होने वाली है। इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ होते ही दर्शकों की उत्सुकता फिल्म के प्रति बढ़ गई है। राजकुमार और श्रद्धा की एक्टिंग फिल्म में लाजवाब लग रही है और फिल्म की कहानी भी अनोखी है। 
 
मज़ेदार बात यह है कि फिल्म का नाम 'स्त्री' है। इसके बाद एक और लाइफ है 'ओ स्त्री कल आना, मर्द को दर्द होगा'। इस टैग लाइन से फिल्म का कंसेप्ट समझ में आ रहा है। हालांकि सिर्फ टैग लाइन ही नहीं, फिल्म के इस अलग नाम ने भी काफी सुर्खियां बटोरी। हाल ही में फिल्म के नाम को लेकर खुलासा हुआ है। 

ALSO READ: 'स्त्री' देखकर मर्द को दर्द होगा : श्रद्धा कपूर
 
राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में राजकुमार ने खुलासा किया कि फिल्म का टाइटल 'स्त्री' कैसे रखा गया? 
 
राजकुमार ने बताया जब राज और डीके मेरे पास स्क्रिप्ट लेकर आए और उन्होंने मुझे स्क्रिप्ट सुनाई, तब फिल्म का नाम कुछ और ही था। लेकिन हमारी बातचीत के दौरान मैंने उनसे कहा कि क्या हम इसे 'स्त्री' नाम दे सकते हैं। ऐसे में कहा जा सकता है कि फिल्म को नाम मैंने दिया है। मुझे लगा कि यह नाम काफी कैची है और लोगों को जल्दी आकर्षित करेगा। 

ALSO READ: हैप्पी फिर भाग जाएगी : फिल्म समीक्षा
वाह भई, फिल्मों में अपनी एक्टिंग की कलाकारी दिखाने वाले राजकुमार राव इस मामले में क्रिएटिव भी हैं। वाकई 'स्त्री' नाम काफी अलग है। इस नाम के बारे में राजकुमार ने आगे कहा कि स्त्री कुछ फ्रेश और नया है। 
 
ऑडियंस स्क्रीन पर हमेशा कुछ नया और अलग देखना चाहती हैं। स्त्री वैसी ही एक फिल्म है। यह एक शानदार हॉरर-कॉमेडी ज़ॉनर की फिल्म है, जो कि हमारे देश में अब तक ज़्यादा नहीं बनी। 
 
फिल्म 'स्त्री' में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर के साथ पंकज त्रिपाठी और अपारशक्ति खुराना भी हैं। 

Show comments

Independence Day: इन देशभक्ति गीतों को सुनकर जाग उठेगा देशप्रेम का जज्बा, 'ऐ मेरे वतन के लोगों' से 'मेरे देश की धरती' तक

15 अगस्त पर देखने के लिए 8 बेहतरीन देशभक्ति फिल्में, Shershaah से लेकर Baby तक

Independence Day 2026: इन सेलेब्स ने बताया आजादी का असली मतलब, किसी के लिए भगत सिंह तो किसी की पसंद रानी लक्ष्मीबाई

Awarapan 2 Review: 19 साल बाद इमरान हाशमी बने शिवम पंडित, क्या ‘आवारापन’ का जादू लौट पाया?

समय रैना समेत 5 कॉमेडियन्स को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, दिव्यांगों पर विवादित टिप्पणी का केस हुआ रद्द

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख