manglik dosh calculator
✕

चोरी-छुपे हुआ था प्यार, चोरी-छुपे कर लिया ब्रेकअप

Updated: शनिवार, 25 अगस्त 2018 (17:26 IST)
फिल्म 'राब्ता' के बाद से सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन बॉलीवुड के कपल के माने जाते थे। खबरें थी कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। 
 
दोनों को साथ में लंच और डिनर डेट्स पर कई बार स्पॉट किया गया। इवेंट्स पर भी साथ ही नज़र आते थे। हालांकि दोनों इस बारे में बोलने से बचते थे। 

ALSO READ: बिपाशा बसु ने शादी के दो साल बाद शेयर किया बिकिनी में हॉट फोटो
 
अब खबर आई है कि दोनों साथ नहीं हैं। इसका मतलब यह नहीं कि रिलेशनशिप की अफवाहें गलत थी, बल्कि इसका मतलब यह है कि सुशांत और कृति का ब्रेकअप हो गया है। दोनों के बीच कुछ अच्छा नहीं चल रहा है। 

 
वैसे कुछ समय से सुशांत, कृति की बहन नुपुर सेनन को बॉलीवुड में लाने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन अचानक दोनों अलग हो गए और इसका कारण पता नहीं चला है। 
 
रिपोर्ट्स की मानें तो कृति ने बिना कोई कारण बताए सुशांत से ब्रेकअप कर लिया। वहीं हो सकता है कि दोनों सिर्फ 'ब्रेक' पर हों। फिलहाल कृति और सुशांत दोनों ही अपनी-अपनी फिल्मों में व्यस्त हैं। 

 
कृति की कई फिल्में लाइन में हैं। कृति के पास अर्जुन पटियाला, पानीपत, हाउसफुल 4 और लुका छुपी जैसी फिल्में हैं। वहीं स्त्री में उनका आयटम सांग 'आओ कभी हवेली पर' चर्चा में है। साथ ही वे मल्टी-स्टारर फिल्म 'कलंक' भी स्पेशल परफॉर्मेंस करती नज़र आएंगी। सुशांत 'किज़ी और मैनी' के साथ 'केदारनाथ' में व्यस्त हैं। 

Show comments

दो लड़के, एक दिल और ढेर सारी मुश्किल! 'कॉल मी बे' सीजन 2 के पोस्टर में दिखा बे का रोमांटिक लेकिन उलझा हुआ लव ट्राइएंगल

बिग बॉस 20 में स्काउट ओपी ने लव गिल को लेकर खोले चौंकाने वाले राज, सिर मुंडवाने की बताई वजह

रामायण में माता सीता के योद्धा रूप पर छिड़ी बहस, अमीश त्रिपाठी ने 'अद्भुत रामायण' का हवाला देकर आलोचकों को दिया करारा जवाब

सुबह 6 बजे भजन बजाकर अक्षय ने तोड़ी ट्विंकल की नींद, अनूप जलोटा का नाम लेकर पत्नी ने ली चुटकी

आयुष्मान खुराना बोले- 'सेहरा पहनते ही बन गया था राजश्री का प्रेम', शादी, प्यार और पितृसत्ता पर खुलकर रखी राय

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख