dharma sangrah

स्त्री का बॉक्स ऑफिस गणित, लागत पर 234 प्रतिशत रिटर्न

Updated: मंगलवार, 18 सितम्बर 2018 (15:19 IST)
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म स्त्री का प्रदर्शन चौंकाने वाला है। किसी ने भी नहीं सोचा था कि इतने कम बजट की फिल्म ऐसा धमाल करेगी। दर्शकों ने इस फिल्म को हाथों-हाथ लिया और खूब पसंद किया। बड़े शहरों और मल्टीप्लेक्सेस में इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म ने शानदार व्यवसाय किया और सौ करोड़ क्लब में भी यह फिल्म शामिल हो गई है। 
 
स्त्री के सामने सितारों से जी 'यमला पगला दीवाना फिर से' भी रिलीज हुई थी, लेकिन उसका व्यवसाय 'स्त्री' के मुकाबले दस प्रतिशत भी नहीं है। स्त्री ने अपनी लागत पर 234 प्रतिशत रिटर्न हासिल किया है।

फिल्म को बनाने में 23 करोड़ रुपये का कुल खर्चा आया। भारत में यह फिल्म लगभग 115 करोड़ रुपये का कलेक्शन करेगी जिसमें से 51.75 करोड़ रुपये का शेयर डिस्ट्रीब्यूटर्स को मिलेगा। 
 
विदेश में फिल्म लगभग 10 करोड़ रुपये का व्यवसाय करेगी जिसमें से डिस्ट्रीब्यूटर्स को साढ़े चार करोड़ रुपये मिलेंगे।

ALSO READ: Bigg Boss 12: जसलीन मथारू के इन हॉट पिक्चर्स ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम

फिल्म के डिजीटल, सैटेलाइट और म्युजिक राइट्स 20.70 करोड़ रुपये में बेचे गए हैं। इस तरह से टोटल रिकवरी 76.95 करोड़ रुपये हुई है। इसमें से लागत निकाल दी जाए तो कुल प्रॉफिट है 53.95 करोड़ रुपये। यानी कि 234.57 प्रतिशत का फायदा। 
 
राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर अभिनीत इस फिल्म का सीक्वल बनाने की तैयारी भी शुरू हो गई है।

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख