Hanuman Chalisa
✕

एसएस राजामौली की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'आरआरआर' का टीजर हुआ रिलीज

Updated: सोमवार, 1 नवंबर 2021 (12:09 IST)
साल 2022 की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'आरआरआर' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन प्रतिभाशाली निर्देशक एसएस राजामौली ने किया है। फिल्म में कई उद्योगों के सबसे बड़े नाम शामिल हैं जो मैग्नम ओपस में एक साथ अभिनय करते हुए नज़र आएंगे और यह फिल्म बाहुबली फ्रैंचाइज़ी की तुलना में एक बड़ा प्रोजेक्ट बनने की राह पर है। 

 
फिल्म की रिलीज से पहले निर्माताओं ने अजय देवगन, आलिया भट्ट, जूनियर एनटीआर और राम चरण अभिनीत फिल्म की एक विशेष झलक पेश करने की योजना बनाई है। यह फिल्म विसुअली बेहद उम्दा होने वाली है और स्वतंत्रता पूर्व भारत में स्थापित है, यह फिल्म क्रमशः जूनियर एनटीआर और राम चरण द्वारा चित्रित स्वतंत्रता सेनानियों, कोमाराम भीम और अल्लूरी सीतारामराजू के युवा दिनों पर एक काल्पनिक रूप है। 
 
फिल्म के प्रति उत्साह अपने चरम पर है और हाल ही में फिल्म रिलीज से पहले अपनी तरह की पहली साझेदारी को ले कर सुर्खियों में है। भारत की सबसे बड़ी थिएटर श्रृंखला, पीवीआर को अब पीवीआरआरआर के नाम से जाना जाएगा क्योंकि दोनों दिग्गजों ने एक साथ कॉलेब्रेट किया है।
 
एसएस राजामौली अपनी बहुप्रशंसित बाहुबली फ्रैंचाइज़ी के बाद निर्देशन में वापसी कर रहे हैं। यही नहीं सूत्रों की माने तो आरआरआर को बाहुबली से भी बड़ी फिल्म माना जा रहा है जिसे रिलीज होने से पहले ही प्यार और प्रसिद्धि मिल रही है। भारत की सबसे बड़ी मल्टी-स्टारर में राम चरण, एनटीआर जूनियर के साथ अजय देवगन और आलिया भट्ट हैं। यह परियोजना एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित है।
 
पेन स्टूडियोज़ ने पूरे उत्तर भारत में नाट्य वितरण अधिकार प्राप्त किए हैं और सभी भाषाओं के लिए विश्वव्यापी इलेक्ट्रॉनिक अधिकार भी खरीदे हैं। पेन मरुधर फिल्म को नॉर्थ टेरिटरी में डिस्ट्रीब्यूट करेंगे। 'आरआरआर' 7 जनवरी, 2022 को दुनिया भर में स्क्रीन पर रिलीज होगी।
 

Show comments

आलिया भट्ट ने मदरहुड पर रखी अपनी बात, मांओं के लिए दीपिका पादुकोण के पक्ष को दिया अपना समर्थन

‘पॉकेट नोवेल’ ने बदला फिल्म प्रमोशन का अंदाज, मालविका मोहनन ने क्रू मेंबर्स को खास वीडियो संग दिलाई पहचान!

कृति सेनन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को किया बर्थडे विश, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे क्यूटी',फैंस पूछने लगे शादी का सवाल

सामंथा रुथ प्रभु बनीं मां, पति राज निदिमोरु संग किया बेटे का स्वागत, रखा बेहद खास आध्यात्मिक नाम

आदित्य धर ने पत्नी यामी गौतम के लिए कही दिल छू लेने वाली बात, बोले- जिंदगी में आते ही बदल गई मेरी किस्मत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख