Hanuman Chalisa
✕

बेटियों ने भी जताया शोक, एक पाकिस्तान में तो एक मुंबई में कर रही याद

Updated: सोमवार, 26 फ़रवरी 2018 (12:19 IST)
श्रीदेवी की मौत की खबर ने बॉलीवुड के साथ-साथ टॉलीवुड को भी हिला दिया है। हर कहीं उनकी बातें हो रही हैं, हर कोई उनके साथ अपनी यादें बता रहा है। इस लिस्ट में दो नाम उनकी बेटियों के भी शामिल हैं। जाह्नवी और खुशी कपूर के नहीं, बल्कि उनकी ऑन-स्क्रीन बेटियों के। 
 
श्रीदेवी ने अपने लंबे फिल्मी करियर में सैकड़ों फिल्में की हैं। उनकी आखिरी फिल्म 2017 में आई थी 'मॉम'। 'मॉम' ने फैंस का ही नहीं क्रिटिक्स का भी दिल जीता था। श्रीदेवी ने अरसे बाद इस फिल्म से कमबैक किया था लेकिन उनकी स्टारडम फीकी नहीं पड़ी थी। इस फिल्म में उन्होंने मां का किरदार निभाया था जो अपने आप में ही काफी शक्तिशाली है। ऐसी मां जो अपने बच्चों के लिए कुछ भी कर गुज़रने को तैयार रहती है। ऐसे में उनकी बेटियां उन्हें कैसे भूल सकती हैं। 

ALSO READ: आखिरी लम्हों में क्या हुआ था श्रीदेवी के साथ...
 
श्रीदेवी की मौत की खबर सुनकर उनकी ऑनस्क्रीन बेटियां पाकिस्तानी एक्ट्रेस सजल अली और रीवा अरोड़ा भी अपने आंसू नहीं रोक पाईं। दोनों एक्ट्रेसेस ने फिल्म 'मॉम' में उनकी बड़ी और छोटी बेटी का किरदार निभाया था। इस मौके पर सजल अली ने ट्विट कर लिखा अपनी मां को खो दिया फिर से। इसके साथ उन्होंने दोनों की साथ में एक तस्वीर भी शेयर की है। 
 
उनके छोटी बेटी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस रीवा अरोड़ा ने भी एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें जब इस बारे में पता चला तो वो ये यकीन ही नहीं कर पाईं। श्रीदेवी बहुत अच्छी थीं और वो रीवा की बहुत केयर भी करती थीं। यहां तक की सेट पर भी वो अपनी बेटी की तरह रीवा का ध्यान रखती थीं। दोनों ही एक्ट्रेसेस को श्रीदेवी ने हमेशा अपनी बेटियों जैसा प्यार दिया है और वे दोनों भी उन्हें अपनी मां ही मानती थीं। 

ALSO READ: श्रीदेवी और जया प्रदा को जब राजेश-जीतेन्द्र ने एक कमरे में कर दिया था बंद
 
श्रीदेवी थीं ही ऐसी। हज़ारों, लाखों, करोड़ों दिलों की धड़कन बनना आसान बात नहीं है। श्रीदेवी की मौत के पहले वे अपने पति बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी के साथ दुबई में शादी अटेंड करने गई थीं। उस वक़्त उनकी बड़ी बेटी जाह्नवी उनके साथ नहीं थीं और उन्हें इस बात का बहुत अफसोस है। 

Show comments

'मैंने प्यार किया' से 'ये प्रेम मोल लिया' तक: क्यों अपनी ही फिल्मों के फॉर्मूले में कैद हो गए सूरज बड़जात्या?

बच्चों और महिलाओं के दर्द को दिखाएगी SAVE THE GOD, IFFI 2026 में मिली जगह

हाथों में हथियार और चेहरे पर गुस्सा लिए 'मैसा' के गाने 'ओसे रामुलम्मा' में दिखा रश्मिका मंदाना का जबरदस्त अवतार

मौनी रॉय ने व्हाइट बैकलेस ड्रेस में ढाया कहर, कातिलाना अदाओं ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

धनुष की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'ओम: ऑपरेशन मोल', 'तेरे इश्क में' और 'कारा' को छोड़ा पीछे

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख