dharma sangrah
✕

श्रीदेवी और जया प्रदा को जब राजेश-जीतेन्द्र ने एक कमरे में कर दिया था बंद

Updated: सोमवार, 26 फ़रवरी 2018 (11:12 IST)
श्रीदेवी और जया प्रदा में हमेशा से प्रतिद्वंद्विता रही। दोनों ने साथ में फिल्में भी की, लेकिन कभी वे अच्छी दोस्त नहीं बन पाईं। दक्षिण भारत से शुरू हुई यह प्रतिद्वंद्विता बॉलीवुड तक भी जारी रही। 
 
बात उन दिनों की है जब दोनों मकसद नामक फिल्म साथ में कर रही थीं। इस फिल्म में जीतेन्द्र और राजेश खन्ना जैसे सितारे भी थे। 
 
राजेश और जीतेन्द्र ने सोचा कि क्यों न श्रीदेवी और जया प्रदा में सुलह करा दी जाए। दोनों ने इन दोनों खूबसूरत अभिनेत्रियों को समझया, लेकिन वे नहीं मानी। 
 
राजेश और जीतेन्द्र को एक तरकीब सूझी। सूझबूझ के साथ श्रीदेवी और जया प्रदा को राजेश-जीतेन्द्र ने एक कमरे में बंद कर दिया। दो घंटे तक यह सोच कर नहीं खोला कि अंदर सारे गिले-शिकवे दूर हो जाएंगे। 
 
जब दो घंटे बाद दरवाजा खोला तो जीतेन्द्र और राजेश हैरान रह गए। दोनों हीरोइनें कमरों के दो कोनों में एक-दूसरे की ओर पीठ किए बैठी थी। दो घंटे में उन्होंने एक शब्द भी नहीं बोला था। 
 
इस घटना के बाद जीतेन्द्र और राजेश ने फिर कोई हरकत नहीं की। दक्षिण भारत में भी इन दोनों अभिनेत्रियों के बीच संबंध सामान्य करने की तमाम कोशिश की गई थीं, लेकिन जया प्रदा और श्रीदेवी ने कभी भी एक-दूसरे को पसंद नहीं किया। 

Show comments

डेढ़ साल की मुश्किलों में सलमान खान बने सबसे बड़ी ताकत, अपूर्व लाखिया ने बताया कैसे पूरी हुई ‘मातृभूमि’ की जर्नी

'प्रताप' में पुलिस अधिकारी बने अमित साध, बताया कैसे हर किरदार को निभाने के लिए करते हैं अलग तैयारी

'ये प्रेम मोल लिया' में सूरज बड़जात्या की पहली पसंद थे आयुष्मान खुराना, बोले- प्रेम के किरदार के लिए उनके अलावा कोई नहीं आया दिमाग में

विदेश में रहकर भी भारतीय संस्कार नहीं भूलीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को सिखाया गायत्री मंत्र, क्यूट वीडियो ने जीता फैंस का दिल

वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए आयुष्मान खुराना, TIME100 Next में जगह मिलने पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख