ganesh chaturthi

सनी देओल की 'भैय्याजी सुपरहिट' की ये रिलीज डेट हुई फिक्स!

Updated: शनिवार, 24 फ़रवरी 2018 (18:20 IST)
सनी देओल के प्रशंसकों को उनकी फिल्म 'भैय्याजी सुपरहिट' का लंबे समय से इंतजार है। यह फिल्म वर्षों से बन रही है और इसकी शूटिंग लगभग खत्म हो गई है। 
 
सूत्रों के अनुसार फिलहाल फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन का काम चल रहा है और अब निर्माता-निर्देशक की नजर रिलीज डेट पर है। वे चाहते हैं कि फिल्म को अच्छी रिलीज डेट मिले ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक यह फिल्म पहुंचे। 
 
फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने हमें बताया 'निर्माता महेन्द्र धारीवाल ने 'भैय्याजी सुपरहिट' के लिए कुछ रिलीज डेट सोची है, जिसमें से वे एक जून फाइनल कर सकते हैं।' 
 
जून में ही सलमान खान की 'रेस 3' प्रदर्शित हो रही है। यह फिल्म ईद वाले सप्ताह में 15 जून को रिलीज होगी। यदि 'भैय्याजी सुपरहिट' एक जून को रिलीज होती है तो इसे दो सप्ताह खाली मिल जाएंगे। 
 
हालांकि यदि फिल्म एक जून को प्रदर्शित होती है तो उस समय रमजान चल रहा होगा, जिसका थोड़ा असर फिल्म के कलेक्शन पर पड़ सकता है। 
 
एक जून को वीरे दी वेडिंग भी रिलीज होने वाली है और भैय्याजी सुपरहिट इस फिल्म से टक्कर ले सकती है। 
 
भैय्याजी सुपरहिट में सनी देओल ऐसे डॉन बने हैं जो फिल्मों का शौकीन है। फिल्म में प्रीति जिंटा, अमीषा पटेल, अरशद वारसी और श्रेयस तलपदे की भी हैं। 

Show comments

सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के बेटे अबीर सिंह 'टार्जन' से करेंगे बॉलीवुड डेब्यू, सूरज पंचोली भी आएंगे नजर!

दिशा सालियान केस में बड़ा मोड़, CBI ने दर्ज की FIR, आदित्य ठाकरे, रिया चक्रवर्ती समेत कई बड़े नाम जांच के घेरे में

गणेश आचार्य ने किया नई फिल्म 'गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट' का ऐलान, फर्स्ट लुक आउट

पलक तिवारी के रॉयल एथनिक लुक ने मचाई सनसनी, ऑलिव ग्रीन आउटफिट में ढाया कहर

करीना कपूर-सैफ अली खान के घर बप्पा का अनोखा स्वागत, नन्हे जेह ने हाथों से बनाई इको-फ्रेंडली गणपति की मूर्ति

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख