गुरुवार, 10 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. South Korean actor Song Jae Rim passes away at 39
Last Updated : बुधवार, 13 नवंबर 2024 (12:25 IST)

के-ड्रामा एक्टर सॉन्ग जे रिम का निधन, अपार्टमेंट में पाए गए मृत

K drama actor dies
मशहूर कोरियन एक्टर सॉन्ग जे रिम का निधन हो गया हैं। 39 साल के सॉन्ग सियोल स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए। एक्टर के कमरें में दो पेज का लेटर भी मिला है। हालाकि अभी तक उनकी मौत का कारण साफ नहीं हुआ है। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by (@jaelim_song)

खबरों के अनुसार सॉन्ग जे रिम का अंतिम संस्कार 14 नवंबर को किया जाएगा। सियोल के सेओंगडोंग पुलिस स्टेशन के एक बयान के अनुसार, एक्टर सोंग जे रिम 39 साल की उम्र में मृत पाए गए। 
 
सॉन्ग जे रिम को के-ड्रामा 'द मून' जैसे के-ड्रामा के लिए जाना जाता है। उन्होंने 'एम्ब्रेसिंग द सन' और 'टू वीक्स' में भी काम किया था। उनका जन्म साल 1985 में हुआ था। उन्होंने साल 2009 में अपनी फिल्म 'एक्ट्रेसेस' से फिल्मी करियर की शुरुआत की