1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. sooryavanshi gets huge amount from netflix to premiere on december 4

'सूर्यवंशी' के लिए नेटफ्लिक्स ने खर्च किए इतने करोड़ रुपए, इस दिन होगा डिजिटल प्रीमियर

Sooryavanshi
अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' सिनेमाघरों में जबरदस्त कलेक्शन कर रही है। लंबे लॉकडाउन के बाद दिवाली के मौके पर रिलीज हुई अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ स्टारर 'सूर्यवंशी' ने शानदार बिजनेस किया है।

 
सूर्यवंशी ने 7 दिनों में जहां भारत में 120 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया हैं, वहीं ओवरसीज में फिल्म ने 36 करोड़ का बिजनेस किया है। वहीं सूर्यवंशी की सफलता को देखते हुए ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने फिल्म के राइट्स खरीदने के लिए बड़ी कीमत चुकाई है। 
 
खबरों के अनुसार रिलायंस एंटरटेनमेंट और रोहित शेट्टी ने सूर्यवंशी के डिजिटल प्रीमियर के लिए नेटफ्लिक्स के साथ एक बड़ी डील की है। नेटफ्लिक्स के साथ यह डील पहले 75 करोड़ पर लॉक हुई थी वहीं अब यह बढ़कर 100 करोड़ हो गई है। 
 
बताया जा रहा है कि यह फिल्म थिएटर रिलीज के 1 महीने बाद 4 दिसंबर को ओटीटी पर रिलीज होगी। सूर्यवंशी रिलीज होने के केवल 4 सप्ताह के भीतर डिजिटल प्रीमियर होने वाली पहली बड़ी फ़िल्म में से एक होगी। 
 
बता दें कि सूर्यवंशी का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ कैटरीना कैफ लीड रोल में हैं। साथ में रणवीर सिंह 'सिम्बा' और अजय देवगन 'सिंघम' के रूप में फिल्म में नजर आए हैं।
 
अगला लेख
'रॉकस्टार' को 10 साल पूरे, रणबीर कपूर से पहले इम्तियाज अली ने इस एक्टर को ऑफर की थी फिल्म