dharma sangrah
Wed, 25 Nov 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Sooraj Pancholi, Salman Khan, Parineeti Chopra, Circus

सलमान के 'हीरो' को मिली परिणीति के साथ फिल्म

सूरज पंचोली
सूरज पंचोली को सलमान खान ने 'हीरो' के जरिये लांच किया था जो पिछले वर्ष रिलीज हुई थी। एक वर्ष बेकार बैठे रहने के बाद सूरज का करियर गति पकड़ने लगा है और तीन फिल्मों के ऑफर उन्हें मिले हैं। 
 
हाल ही सूरज ने बोस्को मार्टिस की फिल्म 'सर्कस' साइन की है जिसमें वे परिणीति चोपड़ा के अपोजिट नजर आएंगे। फिल्म में सुनील शेट्टी की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। वे परिणीति के पिता बनेंगे। यह फिल्म पिता-पुत्री के रिश्ते पर आधारित है। सूरज ने फिल्म करने की स्वीकृति दे दी है। वे पहली बार परिणीति के साथ काम करने जा रहे हैं और इसको लेकर खासे उत्साहित हैं। 
सूरज इसके अलावा रेमो डिसूजा की फिल्म भी कर रहे हैं जिसमें अजय देवगन उनके साथ हैं। यह फिल्म सितम्बर से शुरू होगी। साथ वे टिमिंस की फिल्म भी कर रहे हैं जिसमें वे एक फुटबॉलर की भूमिका में हैं। धीरे-धीरे सूरज का करियर गति पकड़ रहा है।
ये भी पढ़ें
अजय देवगन की फिल्म में राधिका का न्यूड सीन हुआ लीक