1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला

सूरज ने की सोनम की तारीफ

सूरज बड़जात्या
सोनम कपूर की हालिया रिलीज 'खूबसूरत' में उनके अभिनय की तारीफ हुई है। रांझणा और भाग मिल्खा भाग जैसी फिल्मों के जरिये उन्होंने अपना ध्यान फिल्ममेकर्स की ओर खींचा है। यही वजह है कि वे राजश्री प्रोडक्शन की आगामी फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' में सलमान खान की हीरोइन हैं। 'मैंने प्यार किया' और 'हम आपके हैं कौन' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बनाने वाले सूरज बड़जात्या भी सोनम से बेहद प्रभावित हैं। 

 
हाल ही में जब सोनम के बारे में सोनम से पूछा गया तो उन्होंने तारीफ करते हुए कहा 'सोनम कपूर में अच्छा करने की भूख है और यह उनका सर्वोत्तम गुण है। उनमें भारतीय सौंदर्य झलकता है और यही वजह है कि वे मेरी‍ फिल्म के लिए सही चयन है। उनके साथ काम करने का अनुभव बेहतरीन है और लग ही नहीं रहा है कि हम पहली बार साथ फिल्म कर रहे हैं।' इतने बड़े निर्देशक की तारीफ पाने के बाद निश्चित रूप से ही सोनम सातवें आसमान पर होंगी। 
 
लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
समय ताम्रकर फिल्म समीक्षक हैं, जो फिल्म, कलाकार, निर्देशक, बॉक्स ऑफिस और फिल्मों से जुड़े पहलुओं पर गहन विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं।.... और पढ़ें