1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. sonu sood sister malvika will contest from punjab assembly elections

राजनीति में उतरीं सोनू सूद की बहन, पंजाब से लड़ेंगी विधानसभा चुनाव

sonu sood
बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने कोरोनाकाल में लोगों की हरसंभव मदद करके हर किसी का दिल जीता है। सोनू सूद के नेक कामों का सिलसिला अभी तक जारी है। वहीं अब सोनू सूद परिवार के जरिए राजनीतिक पारी शुरू करने जा रहे हैं।
 
सोनू सूद की बहन मालविका सूद अगले साल होने वाले पंजाब विधानसभा का चुनाव लड़ेंगी। वह मोगा विधानसभा सीट से चुनाव लडेंगी। हालांकि, वह किस पार्टी से चुनाव मैदान में उतरेंगी इस पर अभी संशय बरकरार है।
 
सोनू सूद ने एक प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान कहा कि अभी पार्टी तय नहीं है लेकिन जल्द ही इस पर भी फैसला हो जाएगा। उन्होंने कहा कि बहन का चुनाव लड़ना पहला कदम है। इसके बाद आगे बढ़ते जाएंगे। 
 
सोनू सूद ने इस दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम चरणजीत चन्नी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि वो जल्द अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल से भी मिलेंगे। 
 
अगला लेख
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की मुश्किलें फिर बढ़ी, लगा 1.51 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, केस दर्ज