ramcharitmanas
✕

'अभी हो गया, बस...', NEET आंदोलन पर सवालों से बचते दिखे सोनू निगम, यूजर्स ने लगाई क्लास

Updated: गुरुवार, 23 जुलाई 2026 (14:31 IST)
देशभर में नीट परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक को लेकर छात्रों का आक्रोश चरम पर है। देश के विभिन्न शहरों में सड़कों से लेकर संसद तक छात्र निष्पक्ष जांच और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस राष्ट्रव्यापी आंदोलन के बीच बॉलीवुड और संगीत जगत की कई हस्तियां छात्रों के समर्थन में आगे आई हैं। 
 
इसी बीच फेमस सिंगर सोनू निगम का एक वीडियो सामने आने के बाद नया विवाद पैदा हो गया है। नीट आंदोलन पर मीडिया के सवालों को टालने और उनके तीखे रुख के चलते वह सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं।
 
मीडिया के सवाल पर असहज हुए सोनू निगम
हाल ही में एक इवेंट के दौरान मीडिया इंटरेक्शन के समय पत्रकारों ने सोनू निगम से देश भर में चल रहे नीट छात्र आंदोलन पर उनकी राय जाननी चाही। वीडियो में देखा जा सकता है कि सोनू निगम इस मुद्दे पर टिप्पणी करने से बचते नजर आ रहे हैं। उन्होंने बातचीत के शुरुआत में ही यह संकेत दे दिया कि वे इस विषय पर बात करने के मूड में नहीं हैं।
 
हालांकि, जब पत्रकारों ने लगातार सवाल पूछना जारी रखा, तो सोनू निगम असहज और थोड़े झल्लाए हुए दिखे। उन्होंने बातचीत को विराम देते हुए सख्त लहजे में कहा, "अभी हो गया, बस।" इसके बाद वे आगे बढ़ गए। यह क्लिप जैसे ही इंटरनेट पर वायरल हुई, यूजर्स ने इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं।

ALSO READ: छात्रों को मिला बॉलीवुड का साथ, सलमान खान से लेकर आलिया भट्ट तक ने किया सपोर्ट, जानिए किसने क्या कहा?
 
वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने सोनू निगम के इस रवैये की कड़ी आलोचना की। कई यूजर्स का कहना है कि जब देश का भावी भविष्य यानी छात्र अपने अधिकारों और पारदर्शी शिक्षा व्यवस्था के लिए सड़कों पर उतरकर लाठियां खा रहा है, तब देश के जाने-माने कलाकारों का इस तरह मुंह मोड़ना निराशाजनक है।
 
एक यूजर ने लिखा, "शर्मनाक! केवल टैलेंट होना इस बात का सबूत नहीं है कि आप एक अच्छे और संवेदनशील इंसान भी हैं।" वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, "जब किसी सार्वजनिक मुद्दे से इन सितारों का निजी फायदा नहीं जुड़ा होता, तो वे पूरी तरह चुप्पी साध लेते हैं। हमारे देश के छात्रों की दुर्दशा पर इनका मौन बेहद दुखद है।"
 
फिल्म इंडस्ट्री का मिला-जुला रुख
जहां सोनू निगम ने इस संवेदनशील मुद्दे से दूरी बनाए रखना बेहतर समझा, वहीं मनोरंजन जगत के कई अन्य प्रमुख चेहरों ने खुलकर छात्रों का साथ दिया है। सलमान खान, आलिया भट्ट, अनुपम खेर, प्रीति जिंटा, सोनाक्षी सिन्हा, रितेश देशमुख और अदिति राव हैदरी जैसी प्रमुख हस्तियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से नीट परीक्षा में पारदर्शिता और न्याय की मांग की है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख