क्या बादशाह की दूसरी शादी में भी पड़ी दरार? ईशा रिखी की पोस्ट ने मचाया तहलका
बॉलीवुड के फेमस सिंगर-रैपर बादशाह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। बादशाह ने चार महीने पहले पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी संग गुरुद्वारे में गुपचुप शादी की थी। शादी के बंधन में बंधने के बाद दोनों ने अपनी शादीशुदा जिंदगी को सोशल मीडिया की चकाचौंध से काफी दूर रखा था।
हालांकि, हाल ही में ईशा रिखी द्वारा शेयर की गई एक क्रिप्टिक पोस्ट ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है, जिसके बाद फैंस यह कयास लगा रहे हैं कि क्या इस कपल के बीच सब कुछ ठीक है या नहीं।
ईशा की भावुक पोस्ट और टूटे दिल का इमोजी
शादी के चार महीने बाद जहां फैंस दोनों की साथ में तस्वीरें देखने का इंतजार कर रहे थे, वहीं ईशा के लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट ने सभी को हैरान कर दिया है। ईशा ने एक फोटो और वीडियो कोलाज शेयर किया, जिसकी शुरुआत तो बादशाह और उनके खुशनुमा पलों से होती है। इसमें उनकी शादी के पल और दोस्तों के साथ बिताए गए खास लम्हें शामिल हैं।
लेकिन इस कोलाज का अंत एक ऐसी तस्वीर के साथ होता है जिसने हर किसी का ध्यान खींचा—तस्वीर में ईशा रोती हुई नजर आ रही हैं और बादशाह उन्हें गले लगाए हुए हैं। इस पोस्ट के साथ ईशा ने एक ऐसा कैप्शन लिखा जिसने अटकलों के बाजार को गर्म कर दिया।
उन्होंने लिखा, "हर तूफान एक सीख है। हर प्रार्थना एक उम्मीद है।" कैप्शन के साथ उन्होंने हाथ जोड़ने वाले और टूटे हुए दिल का इमोजी भी इस्तेमाल किया है।
फैंस हुए परेशान, उठने लगे अलगाव के सवाल
जैसे ही यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुई, कमेंट सेक्शन में फैंस की चिंताओं की बाढ़ आ गई। लोग लगातार पूछ रहे हैं कि आखिर दोनों के बीच क्या हुआ है। कई यूज़र्स ने लिखा, "क्या सब कुछ ठीक है?" वहीं कुछ फैंस ने चिंता जताते हुए पूछा, "क्या यह पोस्ट किसी पुराने बुरे दौर की याद है या फिर आप दोनों के बीच सच में दूरी आ गई है?"
क्या है इस खबर का सच?
सोशल मीडिया पर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं। कुछ लोगों का मानना है कि यह तस्वीरें और वीडियो पुराने हैं और शायद यह जोड़ा अब साथ नहीं है। हालांकि, कि न तो बादशाह और न ही ईशा रिखी ने इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान दिया है।
गौरतलब है कि ईशा रिखी से पहले बादशाह की शादी जैस्मिन मसीह से हुई थी। साल 2020 में दोनों का तलाक हो गया था। पहली शादी से उनकी एक बेटी भी है, जिसका नाम जेसेमी ग्रेस मसीह सिंह है।

