सम्बंधित जानकारी
- DDLJ में शाहरुख खान को इस तरह आया अमरीश पुरी संग आओ आओ वाले सीन का आइडिया
- बॉलीवुड की ये हसीनाएं नहीं रखतीं अपने पति के लिए करवा चौथ का व्रत
- उड़ते प्लेन में करवा चौथ का व्रत खोलने के लिए श्रीदेवी ने पायलट से कर दी थी ऐसी डिमांड
- नरगिस फाखरी नहीं थीं रॉकस्टार के लिए पहली पसंद
- कैटरीना-विक्की से लेकर प्रियंका-निक तक, बॉलीवुड कपल्स की यादगार करवा चौथ
sonam kapoor reveals why she never fasts on karva chauth
sonam kapoor karva chauth fast: बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस 20 अक्टूबर को करवा चौथ का त्योहार धूमधाम से सेलिब्रेट कर रही हैं। इस दिन कई एक्ट्रेसेस ने अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत भी रखा है। लेकिन कई ऐसी एक्ट्रेसेस भी है, जो करवा चौथ पर व्रत नहीं रखती हैं। इनमें से एक सोनम कपूर भी हैं।
बीते दिनों सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके बताया था कि वह करवा चौथ का व्रत क्यों नहीं रखती हैं। एक्ट्रेस ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थी, जिसमें वह लाल कलर की साड़ी पहने नजर आ रही थीं। एक्ट्रेस एथेनिक लुक में कमाल लग रही है।
इसके साथ सोनम कपूर ने लिखा था, मेरे पति करवा चौथ के फैन नहीं हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि उपवास केवल इंटरमिटेंट होना चाहिए इसलिए मैंने इसे कभी नहीं रखा। लेकिन हम दोनों इस बात पर विश्वास रखते हैं कि त्यौहार और परंपराएं परिवार और दोस्तों को करीब लाने का एक बड़ा जरिया हैं।
उन्होंने लिखा था, मुझे अच्छा लगता है कि मेरी मां को इसका जश्न मनाना पसंद है और मुझे इसका हिस्सा बनना और कपड़े पहनना पसंद है। मां आप हमेशा सबसे अच्छा काम करते हैं! आपकी ऊर्जा और उदारता पौराणिक है और मैं खुद को भी उसी रास्ते पर चलाने की कोशिश करती हूं! सभी को करवा चौथ की शुभकामनाएं।
बता दें कि सोनम कपूर 20 अगस्त 2022 को अपने पहले बच्चे की मां बनी हैं। एक्ट्रेस ने अपने बेटे का नाम वायु रखा है। सोनम ने 2018 में बिजनेसमैन आनदं आहूजा से शादी की थी।
