sundarkand
✕

‍डिजिटल डेब्यू करने जा रहीं सोनाक्ष‍ी सिन्हा, राजस्थान में जल्द शुरू होगी शूटिंग!

Updated: सोमवार, 2 नवंबर 2020 (15:33 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के फैंस काफी समय से उन्हें पर्दे पर दमदार अंदाज में देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, पिछले कुछ समय वह अपने डिजिटल डेब्यू को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। सोनाक्षी जल्द ही रीमा कागती के निर्देशन में बन रही वेब सीरीज 'फॉलेन' में नजर आने वाली हैं।

 
सोनाक्षी सिन्हा इसकी शूटिंग के लिए भी वह पूरी तरह तैयार हैं। खबरों के अनुसार ‍रीमा अपने इस प्रोजेक्ट को स्टार्ट टू फिनिश शेड्यूल में खत्म करने की योजना बना रही हैं। कहा जा रहा है कि लोकल प्रोडक्शन टीम राजस्थान लोकेशन की रेकी की है। इसके अलावा शूटिंग के लिए सभी जरूरी परमिशन भी ली जा चुकी है।
 
बताया जा रहा है ‍कि इस सीरीज की शूटिंग जनवरी में शुरू की जाएगी। जिसके लिए कुल 35 लोगों की टीम तैयार हुई है। इस क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज में सोनाक्षी को एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में दिखाई देने वाली हैं। जिसमें एक बार फिर से वह अपने दबंग अंदाज से दर्शकों का दिल जीतती दिखेंगी।
 
कहा जा रहा है कि इसमें वह एक ब्लाइंड मर्डर केस की तहकीकात में उलझी नजर आने वाली हैं। इस सीरीज का निर्माण एक्सेल मूवीज और टाइगर बेबी फिल्म्स मिलकर कर रहे हैं। इस वेब सीरीज में सोनाक्षी के साथ गुलशन देवैया, विजय वर्मा और 'तुम्बाड़' फेम अभिनेता सोहम शाह को भी अहम किरदार निभाते हुए देखा जाएगा। इस सीरीज को अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम किया जाने वाले है।
 
सोनाक्षी सिन्हा के वर्क फ्रंट की बात करें तो पिछली बार वह सलमान खान के साथ 'दबंग 3' में नजर आई थीं। इसके अलावा उन्हें नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म घूमकेतू में कैमियो रोल में देखा गया था। फिलहाल सोनाक्षी अजय देवगन की 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' को लेकर चर्चा में हैं। 
 

Show comments

‘गणेश: डस्ट टू स्टारडस्ट’ का पहला गाना ‘कर मेहनत’ इस दिन होगा रिलीज, सोनू निगम की आवाज जीत लेगी दिल

हमारे घर पर गोलियां चल रही हैं, 'बिग बॉस 20' में छलका रोहित शेट्टी का दर्द

'मेरा दिल टूट गया', मुंबई में शो के बीच शिल्पा राव के साथ हुआ ऐसा बर्ताव, छलका दर्द

Bigg Boss 20: स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड काशवी ने लगाई लवप्रीत की क्लास, पूछा- कैसा चल रहा है मसाज पार्लर?

'पड़ोसी के बम से तेज फटना चाहिए अपना बम.' KBC के मंच पर अमिताभ बच्चन ने सुनाया बचपन का दिवाली किस्सा

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख