dharma sangrah
✕

दूरदर्शन ने ट्वीट कर पूछा 'हनुमान जी किसके लिए लाए थे संजीवनी?', ट्रोल हो गईं सोनाक्षी सिन्हा

Updated: सोमवार, 6 अप्रैल 2020 (13:01 IST)
कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन के बाद से दूरदर्शन पर रामायण और महाभारत दोबारा प्रसारित किए जा रहे हैं। ऐसे में यह सीरीयल सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। और अब इस वजह से एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा भी सुर्खियों में आ गई हैं।

 
दरअसल, दूरदर्शन के ट्विटर पर फैंस से रामायण को लेकर एक सवाल पूछा गया। लेकिन इस सवाल के सामने आने के बाद से लगातार सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया पर ट्रोल होना शुरू हो गईं। दूरदर्शन ने दर्शकों से सवाल पूछा कि 'हनुमान किसके लिए संजीवनी बूटी लाए थे?' इसके लिए तीन विकल्प भी दिए गए थे जिनमें सुग्रीव, लक्ष्मण और शत्रुघ्न के नामों को शामिल किया गया।
 

इस सवाल के जवाब में 97 प्रतिशत लोगों ने लक्ष्मण के नाम पर वोट दिया। जो कि सही जवाब है। लेकिन इसी के बाद ट्विटर पर सोनाक्षी सिन्हा की ट्रोलिंग शुरू हो गई। यूजर्स ही नहीं इसे लेकर मुकेश खन्ना भी सोनाक्षी पर चुटकी लेते दिखे।
 
बीते दिनों मुकेश खन्ना ने सोनाक्षी सिन्हा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि 'मुझे लगता है कि रामायण का रिटेलीकास्ट कई लोगों के लिए उपयोगी साबित होगा जिन्होंने पहले इस शो को नहीं देखा है। इससे सोनाक्षी सिन्हा जैसे लोगों को भी मदद मिलेगी जिन्हें हमारी पौराणिक गाथाओं के बारे में कोई जानकारी नहीं है।' 
 
बता दें कि कौन बनेगा करोड़पति में अमिताभ बच्चन ने सोनाक्षी से पूछा था कि 'महाकाव्य रामायण के अनुसार भगवान हनुमान किसके लिए संजीवनी लेकर आए थे।' सोनाक्षी इसका जवाब देने में विफल रही थीं। इसके चलते वो ट्विटर पर खूब ट्रोल हुईं।
 

Show comments

रश्मि देसाई से तलाक के 10 साल बाद नंदीश संधू ने फिर बसाया घर, कविता बनर्जी संग लिए सात फेरे

'छह महीने में घटाया 60 किलो वजन', ऋषभ साहनी ने बताया अपने फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन का सफर

Koffee With Karan 9: अनन्या पांडे ने शो पर अपने तीनों 'एक्स' को लगाया फोन! अनन्या बिरला ने ली चुटकी

'रामायण' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 10 दिनों में दुनियाभर से कमाए 1228 करोड़, तोड़े 'बाहुबली 2' और 'जवान' के रिकॉर्ड

20 साल की उम्र में स्वरा भास्कर ने झेला था हैरेसमेंट, फिल्म के डायरेक्टर पर लगाए गंभीर आरोप

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख