ramcharitmanas
✕

क्वारंटाइन के बाद बढ़ सकती हैं कनिका कपूर की मुश्किलें

Updated: सोमवार, 6 अप्रैल 2020 (12:39 IST)
लखनऊ। गायिका कनिका कपूर अस्पताल से स्वस्थ होकर घर लौट आई हैं, लेकिन अब उनकी परेशानियां कम नहीं होने वाली हैं।
 
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार डॉक्टरों के द्वारा 14 दिन क्वारंटाइन खत्म होने के बाद लखनऊ पुलिस उनकी मुश्किलें बढ़ा सकते हैं। कनिका के खिलाफ लखनऊ के अलग-अलग थानों में 3 मुकदमे दर्ज हैं।
 
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लखनऊ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी की शिकायत पर सरोजनी नगर थाने में तो वहीं 2 अन्य एफआईआर हजरतगंज और महानगर थाने में आईपीसी की धारा 188, 269 और 270 के तहत केस दर्ज हुआ था।
 
इन सभी मामलों मे कनिका पर सरकार के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने और जान-बूझकर लोगों की जान खतरे में डालने का आरोप है।
 
कनिका कपूर के अस्पताल में होने से पुलिस अभी तक उनसे किसी भी प्रकार की पूछताछ नहीं कर पाई थी और उनके स्वस्थ होने का इंतजार रही थी।
 
14 दिन क्वारंटाइन खत्म होने के बाद लखनऊ पुलिस कभी भी मशहूर गायिका कनिका कपूर से पूछताछ कर सकती है।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें
Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

आंध्रप्रदेश में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, दायां हाथ कटा, चेहरे, गर्दन, कान पर गंभीर चोटें, दरिंदगी देख दहला सबका दिल

कौन हैं सीएम उमर अब्‍दुल्‍ला की दूसरी बीवी निधि राजदान, कितनी पढ़ी लिखी हैं और पहले किससे हुई थी शादी?

PM नरेंद्र मोदी ने ली एकता परेड की सलामी, देश की सुरक्षा के लिए सजग रहने की दिलाई शपथ

इजरायल में नेतन्याहू या आइसेनकोट, 10 नवंबर को होगा फैसला, आखिर किसकी होगी ताजपोशी?

अगला लेख