बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. sonakshi sinha files fir arrests one user for cyber bulling and harrasment
Written By
Last Modified: शनिवार, 22 अगस्त 2020 (11:55 IST)

शख्स को महंगा पड़ा सोनाक्षी सिन्हा की पोस्ट पर आपत्तिजनक कमेंट करना, पुलिस ने किया गिरफ्तार

शख्स को महंगा पड़ा सोनाक्षी सिन्हा की पोस्ट पर आपत्तिजनक कमेंट करना, पुलिस ने किया गिरफ्तार - sonakshi sinha files fir arrests one user for cyber bulling and harrasment
सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जिसके जरिए सेलेब्स अपने फैंस के साथ कनेक्ट रहते हैं। ऐसे में कई बार सेलेब्स को अपने विचारों के चलते ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ता है। सोनाक्षी सिन्हा पिछले काफी समय से सोशल मीडिया पर यूजर्स के निशाने पर हैं।

 
हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा को कुछ यूजर्स द्वारा गालियां दी गई और भद्दे कमेंट्स किए गए, जिसके बाद एक्ट्रेस ने शिकायत दर्ज कराई और एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
 
सोनाक्षी पिछले कुछ समय से साइबर बुलिंग के खिलाफ सोशल मीडिया पर एक अभियान चला रही हैं। उस अभियान के तहत वो लोगों से भी अपील करती हैं कि आगे आकर बताएं उन्हें कब और किसने ट्रोल किया। एक्ट्रेस की उस मुहिम को बढ़िया रिस्पॉन्स मिला और कई लोगों ने अपने अनुभव शेयर किए हैं।
 
लेकिन, उस पोस्ट पर भी एक युवक ने बॉलीवुड सेलेब्स के खिलाफ खूब भड़ास निकाली। विरोध के नाम पर घटिया शब्दों का इस्तेमाल किया गया। अब जब सोनाक्षी ने ये सब देखा उन्होंने तुरंत साइबर क्राइम को इसकी शिकायत की। सोनाक्षी की शिकायत पर पुलिस तुरंत एक्शन में आई और औरंगाबाद से शशिकांत गुलाब जाधव नाम के युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। युवक के खिलाफ IPC और IT एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 
 
मुंबई साइबर क्राइम ब्रांच की डीसीपी डॉ. रश्‍म‍ि करंदीकर ने भी इस बाबत एक बयान जारी किया है। उन्‍होंने कहा, हमने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस साइबर सेल इंटरनेट को सुरक्षि‍त स्‍थान बनाने के लिए आगे भी काम करती रहेगी। साथ ही महिला सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। साइबर बुलिंग और साइबर स्‍टॉकिंग एक दंडनीय अपराध है। हम सभी को इंटरनेट को सभी के लिए सुरक्षित बनाने की दिशा में काम करना चाहिए।
 
ये भी पढ़ें
सुशांत सिंह राजपूत के कमरे का ताला तोड़ने वाले शख्स ने बताया 14 जून को क्या हुआ था?