सम्बंधित जानकारी
- रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट की वॉट्सएप चैट आई सामने, सुशांत सिंह राजपूत का घर छोड़ने के बाद एक्ट्रेस ने की थी यह बात
- 'बिग बॉस 2020' में नजर आ सकते हैं सिंगर कुमार सानू के बेटे, इन स्टार्स के नाम की भी चर्चा
- अजय देवगन के साथ सुपरहीरो फ्रेंचाइजी बनाने की तैयारी में यशराज फिल्म्स?
- अमेजन प्राइम वीडियो ने वेब सीरीज 'मिर्जापुर' के प्रशंसकों के रिलीज किया स्पेशल वीडियो
- तापसी पन्नू की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'रश्मि रॉकेट' की शूटिंग इस महीने से होगी शुरू
सूरज पंचोली ने इंस्टाग्राम को कहा अलविदा, बोले- फिर मुलाकात होगी
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सूरज पंचोली को भी सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है। उनका नाम सुशांत और उनकी एक्स मैनेजर दिशा सालियान केस से जोड़ा जा रहा है। वहीं अब आरोपों और ट्रोलिंग से परेशान होकर सूरज पंचोली ने सोशल मीडिया से दूरी बनाने का फैसला ले लिया है।
सूरज ने बीती राज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से विदा ले ली। उन्होंने इंस्टाग्राम से अपनी पुरानी पोस्ट डिलीट कर दी हैं। उन्होंने केवल अपने 28वें जन्मदिन पर 9 नवंबर 2018 शेयर की हुई पोस्ट ही बाकी रखी है।
अपनी इंस्टा स्टोरी में सूरज पंचोली ने लिखा, 'फिर मिलते हैं इंस्टाग्राम। जब दुनिया एक बेहतर जगह बन जाएगी तो उम्मीद है तुमसे फिर मुलाकात होगी।'
सूरज के इस पोस्ट से जाहिर है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर होने वाली ट्रोलिंग से परेशान होकर इंस्टाग्राम छोड़ दिया है। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सालियन की आत्महत्या के केस से लगातार सूरज पंचोली का नाम जोड़ा जा रहा था। इसके बाद सूरज ने सामने आकर सफाई भी दी थी।
