• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Sonakshi Sinha, Bunty Sajdeh, Noor
Written By

सोनाक्षी सिन्हा की हो गई सगाई?

सोनाक्षी सिन्हा
बॉलीवुड के गलियारों में चर्चा है कि सोनाक्षी सिन्हा ने बंटी सजदेह के साथ सगाई कर ली है। पानी जब सिर के ऊपर आ गया तो सोनाक्षी ने मोर्चा संभाला। उन्होंने कहा कि मैं इस विषय पर कुछ नहीं बोलना चाहती, लेकिन जब बोलने लायक होगा तब जरूर बोलूंगी। 
सोनाक्षी के बारे में यह भी खबर है कि उनके माता-पिता शादी को लेकर सोनाक्षी पर दबाव बना रहे हैं। सोनाक्षी के लिए लड़के ढूंढे जा रहे हैं। सोनाक्षी ने इसे भी गलत बताया। 
 
सोनाक्षी और बंटी को कई पार्टियों में साथ देखा गया। कहा जाता है कि दोनों एक-दूसरे को पसंद करते हैं, लेकिन सोनाक्षी इस बात को इसलिए नहीं स्वीकारती क्योंकि उनकी मां पूनम सिन्हा को बंटी पसंद नहीं है। 
 
फिलहाल सोनाक्षी 'नूर' में व्यस्त हैं। यह फिल्म 21 अप्रैल को प्रदर्शित हो रही है। इस फिल्म में वे नूर नामक रिपोर्टर की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगी।