dharma sangrah
✕

'इंडियन आइडल' को लेकर हो रहे विवाद पर सामने आया जावेद अली का रिएक्शन, बोले- मैं अपनी रियल राय देता था

Updated: शनिवार, 10 जुलाई 2021 (13:08 IST)
'इंडियन आइडल 12' लोकप्रिय सिंगिंग रियलिटी शो में से एक है। लेकिन बीते कुछ दिनों से इस शो को आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। बीते दिनों सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 12' में किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार अतिथि के रूप में आए थे। तभी से यह शो विवादों में है।
 
अमित कुमार ने कहा कहा था उनसे कंटेस्टेंट की जबरदस्ती तारीफ करने के लिए कहा गया था। अमित कुमार के इस बयान ने काफी तूल पकड़ा। जिसके बाद कई दिग्गज कलाकारों में इस मामले पर अपनी राय सामने रखी थी। अब सिंगर जावेद अली का रिएक्शन सामने आया है।
 
एक इंटरव्यू के दौरान जावेद अली से शो को लेकर बात की गई और पूछा गया कि क्या उन्हें भी कंटेस्टेंट्स की झूठी तारीफ करने को कहा गया है। इसपर जावेद अली ने कहा, जब मैंने वो बात सुनी तो मैं भी चौंक गया था क्योंकि मेरे साथ तो ऐसा नहीं हुआ था। मैं तो अपनी रियल राय देता था जो भी मुझे सही लगता था। मुझसे कहा जाता था कि फेक ना हो कुछ भी क्योंकि अगर आप सच नहीं बोल रहे तो लोगों को पता चल जाता है।
 
जावेद अली ने अपने एक पुराने शो को याद करते हुए कहा कि जब मैं एक शो जज कर रहा था तो एक कंटेस्टेंट इस वजह से जीता क्योंकि वह आकर्षक तरीके से बातें कर सकता था। फिर भी मैं यही कहूंगा कि यह एक व्यक्ति की निजी राय है कि किसे वोट देना है। मुझे नहीं लगता कि किसी को भी किसी कंटेस्टेंट को वोट देने के लिए मजबूर किया जाता है।
 
जावेद से जब पूछा गया कि उनके हिसाब से 'इंडियन आइडल' के इस सीजन का विनर कौन हो सकता है? इसके जवाब में उन्होंने कहा, ये कहना तो बहुत मुश्किल है, लेकिन पवनदीप राजन, अरुणिता कांजीलाल, दानिश खान और कुछ और 1-2 कंटेस्टेंट्स में से कोई एक विनर हो सकता है।
 

Show comments

डेढ़ साल की मुश्किलों में सलमान खान बने सबसे बड़ी ताकत, अपूर्व लाखिया ने बताया कैसे पूरी हुई ‘मातृभूमि’ की जर्नी

'प्रताप' में पुलिस अधिकारी बने अमित साध, बताया कैसे हर किरदार को निभाने के लिए करते हैं अलग तैयारी

'ये प्रेम मोल लिया' में सूरज बड़जात्या की पहली पसंद थे आयुष्मान खुराना, बोले- प्रेम के किरदार के लिए उनके अलावा कोई नहीं आया दिमाग में

विदेश में रहकर भी भारतीय संस्कार नहीं भूलीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को सिखाया गायत्री मंत्र, क्यूट वीडियो ने जीता फैंस का दिल

वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए आयुष्मान खुराना, TIME100 Next में जगह मिलने पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख