dharma sangrah

शादी के चंद घंटों बाद हॉलीवुड सिंगर का हुआ निधन, पत्नी ने लिखा भावुक पोस्ट

Updated: गुरुवार, 1 दिसंबर 2022 (11:06 IST)
हॉलीवुड इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई हैं। मशहूर कंट्री सिंगर जेक फ्लिंट का 37 साल की उम्र में निधन हो गया है। शादी के कुछ घंटो बाद ही जेक इस दुनिया को अलविदा कह गए। 26 नवबंर को सिंगर ने शादी की थी, जिसके बाद वह सोने गए और नींद में ही उनका निधन हो गया। 

 
जेक फ्लिंट की मौत का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। सिंगर के अचानक हुए निधन से उनकी पत्नी ब्रेंडा और उनका परिवार सदमे में हैं। जेक फ्लिंट ओक्लहोमा के रहने वाले थे।
 
जेक फ्लिंट के निधन की पुष्टि उनके पब्लिसिस्ट क्लीफ डॉयल ने की है। उन्होंने बताया कि 26 नवंबर को ब्रेंडा फ्लिंट के साथ शादी करने के कुछ घंटों बाद ही नींद में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। 
 
वहीं जेक फ्लिंट की पत्नी ब्रेंडा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा, हम दोनों को अभी अपनी शादी की तस्वीरें देखनी चाहिए थीं, लेकिन इस समय मुझे ये सोचना पड़ रहा है कि अपने पति को किन कपड़ों में दफनाना है। लोगों को इतना दुख नहीं मिलना चाहिए। मेरा दिल चला गया और मुझे उसकी जरूरत है। मैं ये सहन नही कर सकती। मुझे वो वापस चाहिए।
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

TVF की सुपरहिट 'फैमिली किराना स्टोर' की सीजन 2 के साथ वापसी, ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन आएगा पहला एपिसोड

रक्षाबंधन एड को लेकर चर्चा के बीच GIVA का बयान, कृति सेनन वाले विज्ञापन को सभी प्लेटफॉर्म से हटाया

'दायरा' का नया पोस्टर रिलीज, करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की जोड़ी ने बढ़ाया सस्पेंस

अक्षय खन्ना के शुक्राचार्य लुक ने मचाया तहलका, प्रभास और ऋषभ शेट्टी ने की 'महाकाली' की जमकर तारीफ

अमिताभ बच्चन को पसंद है जगजीत सिंह की ये गजल, KBC 18 में सुनाया दिल छू लेने वाला किस्सा

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख