sundarkand

आशा भोसले ने किया यूट्यूब पर डेब्यू, श्री श्री रविशंकर के जन्मदिन पर रिलीज किया पहला गाना

Updated: गुरुवार, 14 मई 2020 (13:06 IST)
कोरोना वायरस की वजह से लगे लॉकडाउन में फिल्मी हस्तियां सोशल मीडिया पर काफी एक्यिव दिख रही हैं। लोगों तक अपनी सुरीली आवाज पहुचाने के लिए मशहुर सिंगर आशा भोसले ने भी अब यूट्यूब पर डेब्यू कर लिया है। उन्होंने आशा भोसले ऑफिशियल नाम से अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च किया है।

 
आशा भोसले ने अपने चैनल पर पहला गाना 13 मई को श्री श्री रविशंकर के जन्मदिन पर रिलीज किया। आशा भोसले ने बताया कि वो अपना यूट्यूब चैनल लांच करने जा रही हैं, जिस पर 'मैं हूं' गाना रिलीज किया गया है। इसके बाद मैं यहां रेगुलर वीडियो पोस्ट करूंगी। आप सभी इसे सबस्क्राइब करें। 
 
फैंस ने यूट्यूब पर आते ही आशा भोसले पर प्यार बरसाना शुरू कर दिया है। यूट्यूब शुरू करने के बारे में पूछे जाने पर आशा भोसले ने कहा, लॉकडाउन के कारण घर में रहते हुए मैंने बच्चों को नेट पर काम करते हुए देखा। यह सब मेरे लिए नया था। उनके जरिए ही मैंने इसके बारे में जानने की कोशिश की और पाया कि यह तो एक बड़ा संसार है और यहां होना चाहिए।
 
उन्होंने कहा, इसके बाद मैंने यूट्यूब पर आने का निर्णय लिया। यहां मैं अपने 86 साल की उम्र के दौरान जो भी सीखा है, उसे लोगों के साथ शेयर करूंगी। कुछ गानों के जरिए लोगों का मनोरंजन भी होगा। ऐसे में यह सुखद यात्रा साबित हो, यही कामना है। मेरे लिए यह भी एक नया पड़ाव है।
 

Show comments

सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के बेटे अबीर सिंह 'टार्जन' से करेंगे बॉलीवुड डेब्यू, सूरज पंचोली भी आएंगे नजर!

दिशा सालियान केस में बड़ा मोड़, CBI ने दर्ज की FIR, आदित्य ठाकरे, रिया चक्रवर्ती समेत कई बड़े नाम जांच के घेरे में

गणेश आचार्य ने किया नई फिल्म 'गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट' का ऐलान, फर्स्ट लुक आउट

पलक तिवारी के रॉयल एथनिक लुक ने मचाई सनसनी, ऑलिव ग्रीन आउटफिट में ढाया कहर

करीना कपूर-सैफ अली खान के घर बप्पा का अनोखा स्वागत, नन्हे जेह ने हाथों से बनाई इको-फ्रेंडली गणपति की मूर्ति

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख