sundarkand

पंचतत्व में विलीन हुईं आशा भोसले, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, सिंगर्स ने दी गाने गाकर विदाई

Updated: सोमवार, 13 अप्रैल 2026 (17:52 IST)
दिग्गज सिंगर आशा भोसले का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया है। आशा भोसले का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ शिवाजी पार्क श्मशान घाट पर हुआ। महाराष्ट्र पुलिस ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। उनके बेटे आनंद भोसले ने मुखाग्नि दी। 
 
आशा भोसले का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए मुंबई स्थित उनके निवास कासा ग्रांडे पर रखा गया था। जहां सैकड़ों की संख्या में फैंस और सेलेब्स अंतिम दर्शन करने पहुंचे। इससे पहले उन्हें तिरंगे में लपेटकर सलामी दी गई। 
 
आशा भोसले की अंतिम यात्रा में फैंस की भारी भीड़ उमड़ी। फूलों से सजी गाड़ी में जब आशा भोसले का पार्थिव शरीर उनके घर से श्मशान घाट के लिए रवाना हुआ तो फैंस का हुजूम भी सड़कों पर उतर आया। आशा भोसले के अंतिम दर्शन के लिए आए प्रशंसकों की आंखें नम थी। 
 
आशा भोसले के अंतिम संस्कार के दौरान सिंगर्स ने 'अभी ना जाओ छोड़कर' गाकर उन्हें भावुक विदाई दी। सुदेश भोसले ने आशा भोसले के लिए जिंदगी एक सफर है सुहाना गाना गाया। अनूप जलोटा ने भी भजन की कुछ लाइनें गाईं। शान ने भी गाकर आशा ताई को श्रद्धांजलि दी।
 
आशा भोसले ने 20 से अधिक भाषाओं में 12,000 से ज्यादा गाने गाए थे। कैबरे हो, गजल हो या शास्त्रीय संगीत, उन्होंने हर विधा में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। उन्हें पद्म विभूषण और दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उनका नाम दुनिया में सबसे ज्यादा गाने रिकॉर्ड करने वाली कलाकार के रूप में 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में भी दर्ज है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख