1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. singer afsana khan not enter bigg boss 15 becase of panic attacks

'बिग बॉस 15' के घर में एंट्री से पहले अफसाना खान को आया पैनिक अटैक, वापस लौटीं पंजाब

Bigg Boss 15
सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 15' जल्द ही दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए आ रहा है। इस शो की तैयारियां इन दिनों जोरों-शोरों से चल रही है। इस बार शो में एंट्री करने के लिए कई सेलेब्स के नाम भी फाइनल हो चुके हैं। बिग बॉस 15 में पंजाबी सिंगर अफसाना खान को भी नजर आने वाली थीं।

 
शो के प्रोमो में अफसाना खान की झलक दिखने के बाद उनकी एंट्री कंफर्म हो गई थीं। लेकिन अब ताजा खबरों के अनुसार अफसाना ने बिग बॉस से अपना नाम वापस ले लिया है। 
 
खबरों के अनुसार कोविड गाइडलाइन के अनुसार शो में हिस्सा लेने वाले सभी कंटेस्टेंट्स को होटल में क्वा‍रंटीन किया गया है। इस दौरान अफसाना खान को पैनिक अटैक आ गया है। पैनिक अटैक आने के बाद सिंगर ने शो में ना जाने का फैसला किया है।
 
अफसाना खान बिग बॉस को लेकर स्ट्रेस में थीं। इसके बाद शो के निर्माताओं ने उन्हें जरूरी मेडिकल सुविधाएं भी मुहैया कराईं। लेकिन अफसाना खान ने पैनिक अटैक आने के बाद शो में न जाने का फैसला लिया और वह पंजाब के लिए रवाना हो गईं।
 
अफसाना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस से उनकी बेहतर हेल्थ की दुआ करने की गुजारिश भी की है। सिंगर ने लिखा, 'मैं ठीक नहीं हूं, दुआ करो, बीमार हूं बहुत।'
 
बता दें कि अफसाना खान सिंगर, एक्ट्रेस और सॉन्ग राइटर भी हैं। वह 2012 में सिंगिंग रियलिटी शो 'वॉयस ऑफ पंजाब 3' की कंटेस्टेंट रह चुकी हैं। अफसाना 'पता नहीं जी कौन सा नशा करता है' से जबरदस्त सुर्खियों में आई थीं।
अगला लेख
जब अनुष्का शर्मा ने रणबीर कपूर को मारा था जोरदार थप्पड़