1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Simmba, Singham, Sooryavanshi, Rohit Shetty, Ajay Devgn, Ranveer Singh, Akshay Kumar

सिम्बा, सिंघम और सूर्यवंशी साथ क्यों आए नजर?

सिम्बा
सिम्बा, सिंघम और सूर्यवंशी में क्या बात समान है? तीनों पुलिस ऑफिसर हैं। साथ ही रोहित शेट्टी इन किरदारों से जुड़े हुए हैं। रोहित ने अजय देवगन को लेकर सिंघम और सिंघम रिटर्न्स जैसी फिल्में सफलतापूर्वक बनाई। 
 
रणवीर सिंह को ले‍कर पिछले वर्ष सिम्बा नामक फिल्म बनाई जो कि बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। अब वे अक्षय कुमार को लेकर सूर्यवंशी नामक फिल्म बना रहे हैं। 
 
हाल ही में एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की गई है जिसमें रोहित शेट्टी, करण जौहर, अजय देवगन, अक्षय कुमार और रणवीर सिंह नजर आ रहे हैं। 
 
दरअसल रोहित की फिल्म 'सूर्यवंशी' की शूटिंग आज से शुरू हो रही है। करण जौहर और रोहित शेट्टी इस फिल्म को मिल कर प्रोड्यूस कर रहे हैं। 
 
यही कारण है कि सभी किरदार साथ नजर आ रहे हैं। मानो सूर्यवंशी को शुभकामनाएं देने सिंघम और सिम्बा पहुंच गए हों। 
अगला लेख
अवेंजर्स एंडगेम कमाई के मामले में बनी दुनिया की नंबर 2 फिल्म