Hanuman Chalisa
✕

सिम्बा में रणवीर सिंह के सामने यह एक्टर होगा विलेन

Updated: मंगलवार, 27 मार्च 2018 (12:26 IST)
सिम्बा इस वर्ष के अंत में रिलीज होना है और फिल्म की कास्टिंग धीरे-धीरे तय हो रही है। पहले हीरोइन को लेकर कई नामों पर विचार किया गया और अंत में सारा अली खान को फाइनल किया गया। वे फिल्म में रणवीर सिंह के साथ रोमांस करती दिखाई देंगी। 
 
अब विलेन की बारी। विलेन का रोल पहले अभिषेक बच्चन को ऑफर किया गया। 'सिम्बा' के निर्देशक रोहित के साथ अभिषेक 'बोल बच्चन' नामक फिल्म कर भी चुके हैं, लेकिन अभिषेक को लगता है कि अभी भी हीरो के रूप में उनमें काफी कुछ बाकी है और करियर के इस मोड़ पर विलेन नहीं बनना चाहते। 


 
अभिषेक की ना के बाद यह रोल ऑफर हुआ आर. माधवन को, लेकिन कंधे पर चोट होने के कारण माधवन ने इनकार कर दिया। अब यह रोल सोनू सूद के खाते में गया है। 
 
सूत्रों के अनुसार 'दबंग' में सलमान खान के सामने अपनी खलनायकी दिखाने वाले सोनू ने यह रोल स्वीकार लिया है। रणवीर और सोनू दोनों हट्टे-कट्टे हैं और दोनों को साथ में स्क्रीन पर देखना एक शानदार अनुभव होगा। सोनू को फिल्म में अच्छा स्क्रीन टाइम मिलेगा। 
 
सोनू इस समय 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' और 'पल्टन' नामक फिल्म भी कर रहे हैं। 

Show comments

बिग बॉस के मंच पर सलमान खान का खुलासा, बोले- एक शो ने दुनिया को दिखाया मेरा असली चेहरा

Rise and Fall 2: शादीशुदा खेसारी लाल यादव संग अफेयर पर छलका काजल राघवानी का दर्द, बोलीं- 'वो मुझे जिंदगीभर...'

जाह्नवी कपूर ने पेरिस में BoF 500 गाला में बिखेरा देसी ग्लैमर, ऑफ-व्हाइट साड़ी में लगाया बोल्डनेस का तड़का

'पहला प्यार दूसरी बार' के गाने 'पुराने दिन' के साथ फिर लौटीं आयुष्मान खुराना संग रोचक कोहली की स्कूल टाइम की यादें

कभी सोने के लिए नहीं थी छत, खाने को नहीं था अन्न, 27 पैसे लेकर मुंबई आए थे जावेद अख्तर, पत्नी शबाना आजमी ने सुनाई संघर्ष की कहानी

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख