बुधवार, 16 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Ranveer singh met a gali rapper for his movie galli boy
Written By

रणवीर सिंह और 'गली बॉय'

रणवीर सिंह
रणवीर सिंह आजकल स्वैग में चल रहे हैं। जहां उनकी पिछली फिल्म 'पद्मावत' ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई, वहीं उनकी पर्सनल लाइफ भी दीपिका पादुकोण के साथ एकदम सही चल रही है। वे कई प्रोजेक्ट्स पर काम भी कर रहे हैं, जिसमें से एक 'गली बॉय' भी है। 
 
अपने अजीबोगरीब अंदाज़ के लिए फेमस रणवीर सिंह फिल्म 'गली बॉय' के लिए बहुत ही एक्साइटेड लग रहे हैं। इसमें वे एक स्ट्रीट रैपर के रोल में हैं। स्ट्रगल से लेकर उनके सक्सेस की कहानी इस फिल्म में दर्शाई जाएगी। यह कहानी रैपर डिवाइन और नावेद से प्रेरित है, जो देसी रैपर हैं। हाल ही में रणवीर ने रैपर नावेद शेख से मुलाकात की। 
 
रणवीर ने रैपर से मिलकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की। इसमें दोनों ही बहुत कूल नज़र आ रहे हैं। इस पिक्चर के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है आने दे, आने दे, आने दे.. गली बॉय..। देखिए इनके यह तस्वीर- 
 
 
रणवीर इस फिल्म में आलिया भट्ट के साथ काम करेंगे। इन दोनों की जोड़ी पहली बार बड़े परदे पर साथ नज़र आएगी। हालांकि इसके पहले वे काफी कमर्शियल्स में काम कर चुके हैं। फिल्म को जोया अख्तर डायरेक्ट करेंगी और 14 फरवरी, 2019 को इसकी रिलीज होने की संभावना है। 
ये भी पढ़ें
सिम्बा में रणवीर सिंह के सामने यह एक्टर होगा विलेन