Hanuman Chalisa
✕

Bigg Boss 13 : क्या सिद्धार्थ शुक्ला ने बिगाड़ा बिग बॉस का गेम प्लान?

Updated: रविवार, 9 फ़रवरी 2020 (17:23 IST)
बिग बॉस 13 का आज आखिरी वीकेंड का वार आने वाला है। इसके बाद तो घर में मौजूद सब लोग फिनाले का मजा लेंगे। सिद्धार्थ शुक्ला, रश्मि देसाई, पारस छाबड़ा और असीम रियाज जहां फिनाले में आ चुके हैं। वहीं शहनाज गिल, आरती सिंह और माहिरा शर्मा पर एविक्शन की तलवार लटक रही है।

 
हाल ही में एक टास्क के दौरान सिद्धार्थ शुक्ला ने पारस छाबड़ा का साथ दिया और उन्होंने एविक्शन से बचा लिया। सिद्धार्थ शुक्ला के इस गेम को लेकर उन्हें घर के अंदर और बाहर दोनों ही जगह निशाना बनाया जा रहा है। 

ALSO READ: Bigg Boss 13 : कठघरे में खड़े हुए सलमान खान, बताया- इस वजह से नहीं होने देते किसी का रिश्ता
 
घर के बाहर कई टीवी सितारे उन्हें आरती सिंह को न बचाने के लिए कोस रहे हैं तो वहीं घर के अंदर खुद आरती सिंह और रश्मि देसाई भी सिद्धार्थ शुक्ला पर गुस्सा निकाल रहे हैं।

आरती सिंह जब से बिग बॉस 13 में आई हैं, उनका कोई गेम नजर नहीं आया है.। सिद्धार्थ शुक्ला अक्सर आरती सिंह को सेव करते आए हैं, और कई मौकों पर बिग बॉस ने भी आरती को ट्विस्ट के जरिए बचा लिया है। कहा जा रहा है कि इस चाबी वाले टास्क के दौरान माना जा रहा था कि सिद्धार्थ शुक्ला आरती सिंह को बचाएंगे। लेकिन सिद्धार्थ शुक्ला ने शानदार गेम खेला और बिग बॉस भी सिद्धार्थ के दिमाग को नहीं पढ़ पाए।

सिद्धार्थ शुक्ला ने अपने दोस्त पारस छाबड़ा को बचाया और पूरे गेम को ही पलटकर रख दिया। इस तरह जहां रश्मि देसाई और असीम रियाज आरती सिंह को भड़का रहे हैं, वहीं आरती सिंह भी अपना गुस्सा सिद्धार्थ पर निकाल रही हैं।
 
आरती सिंह को बिग बॉस हाउस में एक महीने तक टिके रहने तक की उम्मीद नहीं थी लेकिन वह चार महीने निकाल गईं। तो क्या निर्माता भी इस गेम के जरिए चाहते थे कि आरती सिंह जीते? क्योंकि आज वीकेंड का वार में भी सलमान खान इस इश्यू को उठाएंगे।
 

Show comments

जिमी शेरगिल, अध्ययन सुमन और प्रनूतन बहल की ‘प्यादे’ का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

इंसान नहीं, इस बार एलियन बनेगा अक्षय कुमार का दुश्मन! 'समुक' का खौफनाक फर्स्ट लुक रिलीज

बच्चन परिवार में 'जलसा' को लेकर छिड़ी कानूनी जंग! अमिताभ की भाभी रमोला ने जया बच्चन के नाम हुई 1993 की गिफ्ट डीड को दी चुनौती

जब प्रेग्नेंसी में सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं 100 सिगरेट, 'गुमराह' की शूटिंग का सुनाया किस्सा

'जोश' के विलेन शरद कपूर की हालत देख भावुक हुए सोनू सूद, संभाली इलाज की जिम्मेदारी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख