dharma sangrah
✕

अमेजन प्राइम वीडियो पर इस दिन रिलीज होगी 'शेरशाह', सिद्धार्थ मल्होत्रा निभाएंगे कैप्टन विक्रम बत्रा का किरदार

Updated: गुरुवार, 15 जुलाई 2021 (13:51 IST)
बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'शेरशाह' की रिलीज डेट सामने आ गई है। यह बहुप्रतीक्षित वार ड्रामा कारगिल युद्ध के हीरो, कैप्टन विक्रम बत्रा (पीवीसी) के जीवन से प्रेरित है, जिनका किरदार सिद्धार्थ मल्होत्रा निभा रहे हैं।

विष्णु वर्धन द्वारा निर्देशित और धर्मा प्रोडक्शंस और काश एंटरटेनमेंट द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित, शेरशाह साल का सबसे बड़ा बॉलीवुड वार ड्रामा है और स्वतंत्रता दिवस वीकेंड तक लीड के तौर पर रिलीज़ होगा। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और कियारा आडवाणी लीड रोल में हैं जबकि शिव पंडित, राज अर्जुन, प्रणय पचौरी, हिमांशु अशोक मल्होत्रा, निकितिन धीर, अंकिता गोराया, अनिल चरणजीत, साहिल वैद, शाताफ फिगर और पवन चोपड़ा प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

शेरशाह, कैप्टन विक्रम बत्रा (पीवीसी) के जीवन से प्रेरित पराक्रम, प्रेम और बलिदान की कहानी है। फिल्म उनके शौर्य को सेलीब्रेट करती है, और 1999 के कारगिल युद्ध में उनके अमूल्य बलिदान का सम्मान करती है। अपने कोडनेम 'शेरशाह' के प्रति ईमानदार रहते हुए, कैप्टन बत्रा की बहादुरी और अंतिम बलिदान ने भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई।

अमेजन प्राइम वीडियो, इंडिया के डायरेक्टर और हेड, कंटेंट, विजय सुब्रमण्यम ने कहा, अमेजन प्राइम वीडियो में, हमने हमेशा अपने दर्शकों के लिए ऐसी कहानियों को पेश करने की कोशिश की है जिनमें दिल, रूह और इस देश की मिट्टी से जुड़ी हुई कहानियां हों, जो दुनिया भर में गूंजती हैं। हम इस साल की सबसे प्रेरणादायी कहानी- शेरशाह के रिलीज की घोषणा कर रहे हैं, और यह हमारे लिए बहुत गर्व की बात है।
फिल्म हमारे लिए एक नए अध्याय की शुरुआत का प्रतीक है, क्योंकि हमने डायरेक्ट-टू-स्ट्रीमिंग ग्लोबल प्रीमियर के लिए धर्मा प्रोडक्शंस के साथ हाथ मिलाया है और शेरशाह उसके लिए परफेक्ट फिल्म है। हमें यकीन है कि यह फिल्म हमारे ग्राहकों के लिए एक प्रेरणादायक अनुभव साबित होगी और कारगिल युद्ध के नायक, कैप्टन विक्रम बत्रा (पीवीसी) और हमारे सशस्त्र बलों के बेजोड़ पराक्रम को दुनिया भर के लोगों तक पहुंचाएगी।

Show comments

‘गनमास्टर जी 9’ रिव्यू: गोलियां, गैंगस्टर और बदले का वही पुराना तमाशा

शांभवी शर्मा के आरोपों पर सुदेश बेरी का करारा जवाब, बोले- किसी के भाग्य में स्टारडम लिखकर नहीं ला सकता

रिलीज से पहले कानूनी पेंच में फंसी सुकेश चंद्रशेखर पर बनी डॉक्यूमेंट्री, नेटफ्लिक्स और मेकर्स को मिला नोटिस

जब नशे में धुत मनोज बाजपेयी ने कर दिया नसीरुद्दीन शाह को परेशान, मारपीट तक पहुंच गई थी नौबत!

शाहरुख खान ने इन्फ्लुएंसर को नहीं भेजा मानहानि का नोटिस, वायरल दावे पर लॉ फर्म ने तोड़ी चुप्पी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख