• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. sidharth malhotra movie yodha first song zindagi tere naam teaser release
Last Updated : शुक्रवार, 23 फ़रवरी 2024 (18:07 IST)

सिद्धार्थ मल्होत्रा की योद्धा का पहला गाना जिंदगी तेरे नाम इस दिन होगा रिलीज, टीजर आया सामने

योद्धा में सिद्धार्थ मल्होत्रा, दिशा पाटनी और राशि खन्ना अहम भूमिका में हैं

sidharth malhotra movie yodha first song zindagi tere naam teaser release - sidharth malhotra movie yodha first song zindagi tere naam teaser release
Yodha Movie Song: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा जल्द ही करण जौहर की पहली एक्शन फिल्म 'योद्धा' में नजर आने वाले हैं। बीते दिनों इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था, जिसमें सिद्धार्थ जबरदस्त एक्शन करते नजर आ रहे थे। इस फिल्म में उनके साथ राशि खन्ना नजर आने वाली हैं। 
 
वहीं अब मेकर्स ने 'योद्धा' के पहले गाने 'जिंदगी तेरे नाम' का टीजर रिलीज कर दिया है। करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर गाने का टीजर जारी किया। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, क्या हम कह सकते हैं... योद्धा के पहले गाने जिंदगी तेरे नाम के साथ प्यार 'हवा' में है, जो 24 फरवरी को आ रहा है। 

गाने के टीजर में सिद्धार्थ के साथ राशि खन्ना दिखाई दे रही हैं। योद्धा के टीजर का शुरुआत एक हवाई जहाज हाईजैक से होती है। इसके बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा अपने एक्शन अंदाज में नजर आते हैं।
 
फिल्म ‘योद्धा’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा, दिशा पाटनी और राशी खन्ना की अहम भूमिका है।यह एक एक्शन फिल्म है जिसके करण जौहर ने प्रोड्यूस किया है। वहीं इसे सागर अम्ब्रे और पुष्कर ओझा ने निर्देशित किया है। फिल्म योद्धा इस साल 15 मार्च को रिलीज होगी।
 
ये भी पढ़ें
दिल जीतने से लेकर बुलंदियों तक पहुंचने तक, करण सिंह ग्रोवर की 'फाइटर' तक की अद्भुत यात्रा