biodatamaker
✕

सिद्धार्थ शुक्ला की बॉडी पर नहीं मिले चोट के कोई निशान

Updated: गुरुवार, 2 सितम्बर 2021 (13:32 IST)
सिद्धार्थ शुक्ला के निधन की खबर ने सभी को बुरी तरह से हिला दिया है। महज 40 की उम्र, फिटनेस में सबसे आगे, छोटे परदे का लोकप्रिय चेहरा, खतरों के खिलाड़ी और बिग बॉस विनर सिद्धार्थ का अचानक यूं चला जाना कई तरह के शक पैदा कर रहा है। 
 
पुलिस मामले की जांच कर रही है। सिद्धार्थ के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा ताकि सही कारणों का पता चल सके कि आखिर क्यों सिद्धार्थ ने इतनी जल्दी दुनिया को अलविदा कहा दिया। 
 
फिलहाल ये खबर सामने आई है कि सिद्धार्थ के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। हालांकि उनके परिवार ने किसी तरह की शंका जाहिर नहीं की है और न ही मौत को संदिग्ध बताया है। सिद्धार्थ कल शाम अपनी मां के साथ टहलते नजर आए थे। 
 
पुलिस सिद्धार्थ के घर भी पहुंची है ताकि बारीक से बारीक चीजों पर नजर रखी जा सके। कोई जानकारी हासिल हो सके। सिद्धार्थ को जानने वाले उनके घर और अस्पताल पहुंच रहे हैं। सिद्धार्थ मुंबई के ओशिवारा में रहते थे। 
 
वैसे बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ ने कल रात सोने के पहले दवाई ली थी। उसके बाद वे सोकर नहीं उठे। इन सब बातों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में होगा। 

Show comments

कैटरीना कैफ को बॉडी शेम करने वालों पर भड़का पाकिस्तानी एक्टर, कहा- हमें अपने अंदर झांकने की जरूरत है

TIFF में छाई रिची मेहता की 'फूलन', वर्ल्ड प्रीमियर पर मिला स्टैंडिंग ओवेशन

पा. रंजीत की पहली पैन-इंडिया फिल्म ‘वेट्टुवम’ का हुआ ऐलान, 18 सितंबर को दोपहर 12 बजे होगा बड़ा खुलासा

16 साल की उम्र में मंदाकिनी ने दिया था झरने वाला सीन, सालों बाद बताई 'राम तेरी गंगा मैली' के बोल्ड सीन की सच्चाई

'हनुमान अंश' का बॉक्स ऑफिस पर चमत्कार, 41 दिनों में पार किया 300 करोड़ का आंकड़ा

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख