Daily Horoscope
✕

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने पार्टी देने में ही आधे पैसे खर्च कर डाले

Updated: गुरुवार, 24 अगस्त 2017 (18:26 IST)
बॉलीवुड के हैंडसम बॉय सिद्धार्थ मल्होत्रा अपने बारे में ज़्यादा बातें नहीं करते, लेकिन उन्होंने इस बार बिना संकोच के अपनी पर्सनल लाइफ की एक बात शेयर की है। 
 
बतौर हीरो अपनी पहली फिल्म 'स्टुडेंट ऑफ द ईयर' के लिए सिद्धार्थ इतने उत्साहित थे कि उन्होंने अपने पहले चेक का आधा पैसा एक ही बार में खर्च कर दिया। आपको बता दें कि इसके लिए उन्हें 1,10,000 रुपए मिले थे।  
 
अपने संघर्ष के बारे में बताते हुए सिद्धार्थ ने बताया कि जब मैंने करण जौहर की फिल्म साइन की तब मैं अपने करीब के दस दोस्तों को इस बारे में बिना बताए डिनर पर ले गया। जब सब इकट्ठे हुए तब मैंने उन्हें बताया कि करण जौहर की फिल्म मैंने साइन की है। इस पर उनके दोस्त बहुत खुश हुए और पार्टी की। इस पार्टी का बिल आया 55 हजार रुपये, जो सिद्धार्थ ने चुकाया। यह उन्ह मिले चेक की आधी रकम थी।  
 
इस बात के लिए सिद्धार्थ को कोई पछतावा नहीं है। उन्होंने कहा कि वह पल उन्हें फिर कभी नहीं मिलेगा और यह उनकी पहली फिल्म का जश्न मनाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण था, भले ही कितना ही पैसा खर्च हुआ हो। वो आज भी उस रात को याद करते हैं तो खुश होते हैं।  
 
यह बात अलग है कि आज बॉलीवुड उनका दीवाना है, लेकिन सिद्धार्थ एक मध्यमवर्गीय परिवार से हैं और फिल्मों में आने के पहले काफी शर्मीले हुआ करते थे। स्टुडेंट ऑफ द ईयर के पहले उन्हें एक फिल्म मिली थी, जो बंद हो गई। इसके बाद उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा। इसलिए करण जौहर की फिल्म में काम मिलना उनके लिए सपना पूरा होने जैसा था।   
 
सिद्धार्थ अपनी अगली फिल्म 'ए जेंटलमैन' में जैकलीन फर्नांडीज़ के साथ नज़र आने वाले हैं। 

Show comments

डेढ़ साल की मुश्किलों में सलमान खान बने सबसे बड़ी ताकत, अपूर्व लाखिया ने बताया कैसे पूरी हुई ‘मातृभूमि’ की जर्नी

'प्रताप' में पुलिस अधिकारी बने अमित साध, बताया कैसे हर किरदार को निभाने के लिए करते हैं अलग तैयारी

'ये प्रेम मोल लिया' में सूरज बड़जात्या की पहली पसंद थे आयुष्मान खुराना, बोले- प्रेम के किरदार के लिए उनके अलावा कोई नहीं आया दिमाग में

विदेश में रहकर भी भारतीय संस्कार नहीं भूलीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को सिखाया गायत्री मंत्र, क्यूट वीडियो ने जीता फैंस का दिल

वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए आयुष्मान खुराना, TIME100 Next में जगह मिलने पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख