dharma sangrah
✕

माधुरी दीक्षित की अगली फिल्म तय हुई

Updated: गुरुवार, 24 अगस्त 2017 (16:48 IST)
माधुरी दीक्षित की अगली फिल्म तय हो गई है। बतौर अभिनेत्री नहीं, बल्कि निर्माता के रूप में वे मराठी फिल्म का निर्माण करेंगी। वैसे भी इन दिनों कुछ एक्ट्रेसेस फिल्म प्रोड्यूसर बन गई हैं। अनुष्का शर्मा और प्रियंका चोपड़ा तो लगातार फिल्में बना रही हैं। 
 
माधुरी दीक्षित और उनका प्रोडक्शन हाउस आरएनएम मूविंग पिक्चर्स ने पहले ई-लर्निंग और डीटीएच कंटेंट का निर्माण किया है। यह पहली बार होगा जब वह एक फीचर फिल्म बनाएंगे। 
 
फिल्म के नाम का अब तक तय नहीं हुआ है लेकिन फिल्म की शूटिंग वर्ष के अंत तक शुरू हो जाएगी। फिल्म की कहानी मुंबई मेरी जान और हवा आने दे जैसी फिल्मों के लेखक योगेश विनायक जोशी ने लिखी है, जिन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में पुरस्कार भी जीते हैं। 
 
निर्देशन तेंदुलकर आउट फेम स्वप्नानी जयकर ने करेंगे। कलाकारों का चयन अभी नहीं हुआ है। फिल्म के बारे में ज़्यादा जानकारी तो नहीं बताई गए है लेकिन यह फिल्म एक पारिवारिक मनोरंजक फिल्म होगी। 
 
इस बारे में माधुरी दीक्षित का कहना है कि हम आरएनएम मूविंग पिक्चर्स इस नए काम को शुरू करने के लिए बहुत उत्साहित हैं। मैं जल्दी ही शूटिंग शूरू होने का इंतज़ार कर रही हूं। 
Show comments

डेढ़ साल की मुश्किलों में सलमान खान बने सबसे बड़ी ताकत, अपूर्व लाखिया ने बताया कैसे पूरी हुई ‘मातृभूमि’ की जर्नी

'प्रताप' में पुलिस अधिकारी बने अमित साध, बताया कैसे हर किरदार को निभाने के लिए करते हैं अलग तैयारी

'ये प्रेम मोल लिया' में सूरज बड़जात्या की पहली पसंद थे आयुष्मान खुराना, बोले- प्रेम के किरदार के लिए उनके अलावा कोई नहीं आया दिमाग में

विदेश में रहकर भी भारतीय संस्कार नहीं भूलीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को सिखाया गायत्री मंत्र, क्यूट वीडियो ने जीता फैंस का दिल

वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए आयुष्मान खुराना, TIME100 Next में जगह मिलने पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख