सोमवार, 14 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. shraddha kapoor will become pakistani dancer in remo dsouza dance film abcd3
Written By

एबीसीडी 3 में श्रद्धा कपूर बनेंगी पाकिस्तानी डांसर!

Remo DSouza
बॉलीवुड निर्देशक और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा की आगामी फिल्म ‘एबीसीडी 3’ की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इस फिल्म में पहले कैटरीना कैफ नजर आने वाली थीं लेकिन उन्होंने फिल्म छोड़ दी और ये फिल्म श्रद्धा कपूर की झोली में जा गिरी।
 
अब इस फिल्म में वरुण धवन के अपोजिट श्रद्धा कपूर नजर आने वाली हैं। इससे पहले एबीसीडी 2 में भी श्रद्धा और वरुण की जोड़ी दिखाई दी थी और यह फिल्म हिट साबित हुई थी। एबीसीडी 3 की शूटिंग अमृतसर में शुरू हो चुकी है। वरुण धवन ने तो फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है लेकिन श्रद्धा कपूर ने अब तक शूटिंग शुरू नहीं की है।
 
रिपोर्टस के मुताबिक वरुण धवन इस फिल्म में एक पंजाबी शख्स की भूमिका में नजर आएंगे जबकि श्रद्दा कपूर फिल्म में एक यंग पाकिस्तानी डांसर के रूप में नजर आएंगी। फिल्म के ज्यादातर हिस्से की शूटिंग लंदन में की जाएंगी और इसीलिए फिल्म की पूरी टीम जल्द ही इंग्लैंड निकलने वाली है। 
 
खबरों के अनुसार श्रद्धा कपूर भी फरवरी में लंदन के लिए निकल जाएंगी और वहां फिल्म की टीम को जॉइन करेंगी। इस फिल्म के लिए श्रद्धा नए डांस फॉर्म भी सीख रही हैं। श्रद्धा को प्रशांत शिंदे और तानिया टोरियो ट्रेनिंग दे रहे हैं।
ये भी पढ़ें
आमिर खान की रूबरू रोशनी का सोशल मीडिया पर दिखा कुछ ऐसा असर!