सम्बंधित जानकारी
- अजय-रणबीर की फिल्म में दीपिका पादुकोण आ सकती हैं नजर
- सनी लियोनी का मस्त-मस्त ब्लैक एंड व्हाइट अंदाज
- बॉक्स ऑफिस पर टकराएंगे सलमान खान और रणबीर कपूर, होगी जोरदार भिड़ंत
- स्विमिंग पूल में फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर का खुल्लम-खुल्ला प्यार
- आलिया भट्ट के लिए पिता से भिड़े वरुण धवन, क्या कुली नंबर 1 से कटेगा सारा अली खान का पत्ता?
श्रद्धा कपूर ने प्रभास के लिए भेजी खास मिठाई
श्रद्धा कपूर, जो इन दिनों मुम्बई और हैदराबाद के बीच अपनी आगामी फिल्म छिछोरा और साहो की शूटिंग के लिए भागदौड़ कर रही हैं, वह इस वीकेंड पर अपने परिवार के साथ मकर संक्रांति का त्योहार मनाने के लिए मुम्बई लौट आई हैं।
अभिनेत्री से जुड़े सूत्रों ने बताया, "श्रद्धा को घर में बनी मिठाइयां बहुत पसंद है और वह अक्सर मुंबई में फिल्म के सेट पर अपने सहयोगियों के लिए मिठाइयां ले कर जाती हैं। उनके घर पर बने तिल के लड्डू बेहद स्वादिष्ट होते हैं। इसलिए श्रद्धा ने प्रभास और साहो टीम के लिए लड्डू से भरा डब्बा और देसी घी से बनी खिचड़ी भेजी है जो चारमीनार शहर में फ़िल्म की शूटिंग कर रहे है।"
फिल्मों की बात करे तो, स्त्री की सफलता के बाद श्रद्धा की आगामी फिल्में साहो, छिछोरा, साइना और एबीसीडी की अगली फिल्म कर रही हैं, जिसमें अभिनेत्री विभिन्न किरदारों के साथ अपने प्रशंसकों का मनोरंजन करते हुए नज़र आएंगी।
