गुरुवार, 24 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Shraddha Kapoor, Kartik Aryan, Film, Date, Dinesh Vijan
Written By

श्रद्धा कपूर और कार्तिक आर्यन: अफेयर या कुछ और?

श्रद्धा कपूर
एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर फिलहाल साइना नेहवाल की बायोपिक की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके अलावा भी उनके पास कई प्रोजेक्ट्स हैं जिनमें उन्हें काम करना है। लेकिन इतनी व्यस्तताओं के बावजूद उन्होंने अपने किसी खास के लिए समय निकाला और मूवी डेट पर निकली। 
 
श्रद्धा कपूर के बारे में खबर थी कि हाल ही में उनका किसी के साथ ब्रेकअप हुआ है। लेकिन यहां तो खबर कुछ और ही है। श्रद्धा अब दोबारा किसी को डेट करने लगी हैं और वो भी चुपके-चुपके। जी हां, खबर मिली है कि श्रद्धा 'प्यार का पंचनामा' और 'सोनू के टीटू की स्वीटी' के क्यूट एक्टर कार्तिक आर्यन को डेट कर रही हैं। 
 
दरअसल इसकी जानकारी तब मिली जब दोनों आधी रात को एक मॉल के बाहर स्पॉट हुए। दोनों मूवी डेट पर गए हुए थे। हालांकि दोनों को पहली बार स्पॉट नहीं किया गया है लेकिन इसके बाद से ही उनके अफेयर की चर्चाएं ज़ोरो पर हैं। वहीं कुछ समय पहले भी दोनों को एक डिनर डेट पर देखा गया था। अब दोनों किसी फिल्म के लिए साथ समय बीता रहे हैं या वाकई दोनों में कुछ पक रहा है इसका पता तो बाद में ही चलेगा। 
 
वैसे फैंस को यह बता दें कि दोनों श्रद्धा और कार्तिक, निर्देशक दिनेश विजन की आने वाली फिल्म में साथ नज़र आने वाले हैं। इसकी जानकारी पहले से ही थी। दोनों को कास्ट करने के बाद लगता है फिल्म का काम शुरू हो चुका है। इसलिए दोनों स्टार्स एक-दूसरे के साथ समय बिताकर खुद को कम्फर्टेबल कर रहे हैं। वैसे अगर यह फिल्म को लेकर ही है तो दोनों खुलकर साथ क्यों नहीं दिखाई दिए? खैर इंतज़ार रहेगा इस सवाल के जवाब का। 
ये भी पढ़ें
ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान का बॉक्स ऑफिस पर छठा दिन