बुधवार, 27 सितम्बर 2023
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. shraddha kapoor asks for special gift from shakti kapoor on her birthday
Written By
पुनः संशोधित: बुधवार, 3 मार्च 2021 (16:38 IST)

श्रद्धा कपूर ने अपने जन्मदिन पर पिता शक्ति से मांगा खास गिफ्ट

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर 3 मार्च को अपना 34वां बर्थ डे सेलिब्रेट कर रही हैं। श्रद्धा अपने परिवार के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। फिलहाल एक्ट्रेस अपने कजिन प्रियांक शर्मा की वेडिंग अटैंड करने के लिए मालदीव में हैं। 

 
हाल में एक इंटरव्यू के दौरान शक्ति ने बताया कि वह शादी और श्रद्धा कपूर का बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए साथ आए हैं, तो मजा खूब आएगा। वहीं श्रद्धा कपूर ने अपने जन्मदिन पर पिता शक्ति कपूर से खास गिफ्ट मांगा है।
 
यह पूछे जाने पर कि वह अपनी प्यारी बेटी को क्या गिफ्ट देंगें? तो शक्ति कपूर ने कहा कि, ‘श्रद्धा चाहती है कि मैं स्मोकिंग छोड़ दूं। और यही उसके लिए एक बड़ा गिफ्ट होगा।
 
शक्ति कपूर ने कहा कि वह अपने बच्चों को सेटल देखना चाहते हैं लेकिन इन दिनों बच्चे अपने फैसले खुद लेते हैं। तीन पत्ती से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली श्रद्धा कपूर कई हिट फिल्मों में काम कर चुकी है। आशिकी 2 में उनके काम की काफी सराहना हुई थी।
ये भी पढ़ें
विश्वभर में प्रसिद्ध तीर्थस्थल हैं शिर्डी के साईं बाबा का मंदिर