• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Shivaay, Ajay Devgn, Box Office
Written By

बॉक्स ऑफिस पर 'शिवाय' का तीसरा वीकेंड

शिवाय
दिवाली पर प्रदर्शित अजय देवगन की महत्वाकांक्षी फिल्म 'शिवाय' तीसरे वीकेंड पर बुरी तरह लड़खड़ा गई है और अब फिल्म सौ करोड़ का आंकड़ा शायद ही छू पाए। फिल्म के शो कम हो गए हैं और दर्शकों की रूचि इस फिल्म में अब लगभग खत्म हो गई है। 
 
 
शिवाय ने पहले सप्ताह में 70.41 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे सप्ताह में आंकड़ा घट कर 23.12 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। तीसरे वीकेंड में फिल्म ने मात्र डेढ़ करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। सत्रह दिनों में यह फिल्म भारत से 95.03 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। 
विदेश में भी 'शिवाय' का जोर नहीं चला। वहां पर फिल्म ने मात्र 14 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। कुल मिलाकर अजय देवगन की यह फिल्म असफल रही।