1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. shehnaaz gill shares post on sidharth shuklas birth anniversary

सिद्धार्थ शुक्ला के जन्मदिन पर शहनाज गिल को आई खास दोस्त की याद, शेयर किया पोस्ट

sidharth shukla birthday
बिग बॉस 13 विनर और एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला भले ही अब इस दुनिया में नहीं हो, लेकिन फैंस के दिलों में वह आज भी जिंदा है। 12 दिसंबर को सिद्धार्थ शुक्ला की बर्थ एनिवर्सरी है। सिद्धार्थ आज अगर जिंदा होते तो अपना 44वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे होते। 
 
सिद्धार्थ शुक्ला के जन्मदिन के मौके पर हर कोई उन्हें याद कर रहा है। सिद्धार्थ की खास दोस्त शहनाज गिल ने भी एक्टर को याद कर एक पोस्ट शेयर किया है। शहनाज के पोस्ट से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह आज भी उनके बिना मायूस है।
 
शहजान गिल ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर काले पन्ने पर आज की तारीख और महीना 12:12 लिखा हुआ है। शहनाज ने भले ही सिद्धार्थ का फोटो या नाम ना लिखा हो, लेकिन यह पोस्ट सिद्धार्थ के लिए ही है। 
 
बता दें कि बिग बॉस 13 में सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। फैंस ने इस खूबसूरत जोड़ी को सिडनाज नाम दिया था। शो खत्म होने के बाद भी दोनों साथ में वक्त बिताते थे। अक्सर सिद्धार्थ और शहनाज की शादी की खबरें भी सामने आती रहती थी। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
इस वजह से अपने पिता के पर्स से पैसे चुराते थे सिद्धार्थ शुक्ला