1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. sharmaji namkeen new song ye luthre released

'शर्माजी नमकीन' का नया गाना 'ये लुथरे' हुआ रिलीज, देखिए शर्माजी की रिटायरमेंट की लड़ाई

Sharmaji Namkeen
दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म 'शर्माजी नमकीन' के नए गाने 'ये लुथरे' की एक झलक सामने आई है। इस गाने के जरिए रिटायरमेंट के बाद के जीवन पर रोशनी डाली गई है। 

 
ये थोड़ा अनोखा गाना है, जिसमें फिल्म के नायक बीजी शर्मा यानी की लेजेन्ड्री अभिनेता ऋषि कपूर और टैलेंट के पॉवरहाउस परेश रावल का रिटायरमेंट नाम की इस बला से सामना होता है।
 
दरअसल ये हिलेरियस गाना 'ये लुथरे' में दर्शकों को बीजी शर्मा के ट्रायल्स एंड एरर और जिंदगी के उतार-चढ़ाव की कहानी देखने मिलेगी, जो खुशमिजाज महिलाओं के एक ग्रुप द्वारा अपने एक नए जुनून की खोज, करता है।
 
अमेजन ओरिजिनल मूवी 'शर्माजी नमकीन' में जूही चावला, सुहैल नैय्यर, तारुक रैना, सतीश कौशिक, शीबा चड्ढा और ईशा तलवार के साथ स्वर्गीय ऋषि कपूर और परेश रावल सहित कई कलाकार हैं। हिंदी सिनेमा में ऐसा पहली बार, शर्माजी नमकीन में हुआ है, जब दो अनुभवी अभिनेता ऋषि कपूर और परेश रावल हैं -को एक ही किरदार निभाते देखा जाएगा।
 
हितेश भाटिया द्वारा निर्देशित इस फिल्म को मैकगफिन पिक्चर्स के हनी त्रेहान और अभिषेक चौबे के सहयोग से एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा निर्मित किया गया है। शर्माजी नमकीन 31 मार्च को दुनिया भर के 240 देशों और क्षेत्रों में प्राइम वीडियो पर प्रीमियर होगी।
 
अगला लेख
फिल्म 'बच्चन पांडे' में अपने निगेटिव किरदार को लेकर अक्षय कुमार ने कही यह बात