शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. shaoib ibrahim reveales dipika kakar had a miscarriage before her pregnancy
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: सोमवार, 23 जनवरी 2023 (13:14 IST)

दीपिका कक्कड़ के घर जल्द गूंजेगी किलकारी, पति शोएब इब्राहिम ने बताया बीते साल हो गया था मिसकैरेज

दीपिका कक्कड़ के घर जल्द गूंजेगी किलकारी, पति शोएब इब्राहिम ने बताया बीते साल हो गया था मिसकैरेज | shaoib ibrahim reveales dipika kakar had a miscarriage before her pregnancy
टीवी के पॉपुलर कपल दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम के घर जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली हैं। दीपिका शादी के 5 साल बाद मां बनने जा रही हैं। बीते काफी समय से दीपिका कक्कड़ की प्रेग्नेंसी के अनुमान लगा जा रहे थे। बीते दिन कपल ने यह गुड न्यूज फैंस के साथ शेयर कर दी। 

 
दीपिका और शोएब ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की। इसके साथ ही उन्होंने एक ब्लॉग के जरिए खुलासा किया कि पिछले साल दीपिका कक्कड़ का मिसकैरेज हो गया था। इसकी वजह से उन्होंने इस बार प्रेग्नेंसी को छुपाकर रखा था। 
 
शोएब इब्राहिम ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह फैंस को अपनी गुडन्यूज के बारे में बता रहे हैं। शोएब कह रहे हैं, हां! हम अपने पहले बेबी की उम्मीद कर रहे हैं। दीपिका तीन मंथ की प्रेग्नेंट हैं। आप में से कुछ लोगों को पहले ही पता चल गया था, लेकिन अब हम ऑफिशियली अपने फैंस को बताना चाहते हैं कि हम पहले बेबी की उम्मीद कर रहे हैं।'
 
शोएब ने दीपिका की प्रेग्नेंसी की छिपाने की वजह के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्हें मना किया गया था, इसलिए उन्होंने इस बारे में किसी को नहीं बताया। बड़े बुजुर्ग ऐसा मानते हैं कि 3 महीने तक प्रेग्नेंसी के बारे में नहीं बताना चाहिए, फिर चाहे अम्मी हों या कोई और, जो भी हमें मिल रहा था, सबने तीन महीने तक इस बात को छिपाकर रखने के लिए कहा था, लेकिन अब जब सब ठीक है, सारे टेस्ट नॉर्मल्स हैं, तो हम अपने फैंस को ये गुडन्यूज देना चाहते हैं कि दीपिका प्रेग्नेंट हैं।
 
शोएब ने कहा, पिछले साल फरवरी या मार्च के अंत में दीपिका का मिसकैरेज हो गया था। दीपिका 6 हफ्तों की प्रेग्नेंट थीं। ऐसे में एक बेबी खोने का दुख था। इसलिए हम इस बार थोड़ी एहतियात बरत रहे थे, लेकिन अब सब ठीक है। शोएब ने बताया कि मिसकैरेज की वजह से दीपिका की हेल्थ पर असर पड़ा था। दीपिका थोड़ी मोटी भी हो गई थी।
 
बता दें कि दीपिका कक्कड़ की पहली शादी साल 2013 में रौनक सैम्सन से हुई थी। साल 2015 में दोनों का तलाक हो गया था। इसके बाद दीपिका ने 'ससुराल सिमर का' शो के अपने को-एक्टर शोएब इब्राहिम संग 2018 में शादी रचाई। इस शादी के लिए दीपिका को अपना धर्म भी बदलना पड़ा, जिसकी वजह से उन्हें काफी ट्रोल किया गया।
Edited By : Ankit Piplodiya
ये भी पढ़ें
'किसी का भाई किसी की जान' से सामने आया सलमान खान का नया लुक, 'पठान' के साथ रिलीज होगा फिल्म का टीजर