गुरुवार, 17 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. shama sikander hot photo on instagram
Written By

टीवी की बोल्ड एक्ट्रेस शमा सिकंदर का यह अंदाज देखकर फैंस हुए दीवाने

Shama Sikandar
अपने बोल्ड और हॉट अंदाज के लिए सुर्खियों मे रहने वाली टीवी एक्ट्रेस शमा सिकंदर एक बार फिर चर्चा में हैं। हाल ही में शमा ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की हैं। इस फोटो में शमा बेहद बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं। 
 
इस फोटो में शमा अपने फिगर को एक्सपोज करती नजर आ रही हैं। तस्वीर को 75 हजार से ज्यादा फैंस लाइक कर चुके हैं। शमा की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इंस्टाग्राम पर उनके 1 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
 
शमा सिकंदर का अपना एक यूट्यूब चैनल भी है, जहां वो अक्सर अपने वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। शमा सिकंदर ने टीवी की दुनिया से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। 
 
टीवी सीरियल 'ये मेरी लाइफ है' में लीड रोल से सुर्खियों में आईं शमा सिकंदर एक रिएलिटी शो में भी कंटेस्टेंट रह चुकी हैं। 1999 में आई आमिर खान की फिल्म मन में भी शमा नजर आईं थी। 
 
शमा एक फैशन मॉडल के रूप में भी काफी एक्टिव हैं। 2010 में उन्होंने अपनी खुद की डिजाइन कंपनी सायशा लॉन्च की थी। शमा आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी हॉट तस्वीरों का तड़का लगाती रहती हैं। 
ये भी पढ़ें
अनिल कपूर 24 साल बाद अपने ही गाने को रीक्रिएट करने के लिए हैं उत्साहित