kalsarpa dosh calculator
✕

थिएटर्स में शाहरुख खान की 'पठान' देखने का मजा होगा दोगुना, ICE फॉर्मेट में होगी रिलीज

Updated: शनिवार, 24 दिसंबर 2022 (12:41 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पठान' को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। शाहरुख को 4 साल बाद बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस बेताब है। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम नजर आने वाले हैं। 

 
सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित फिल्म 'पठान' 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। वहीं 'पठान' ने रिलीज से पहले एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली है। फिल्म 'पठान एक नई टेक्नोलॉजी में रिलीज होगी। 
 
यह फिल्म ICE (इमर्सिव सिनेमा एक्सपीरियंस) फॉर्मेट में थिएटर में रिलीज होगी। 'पठान' ICE फॉर्मेट में रिलीज होने वाली पहली भारतीय फिल्म होगी। आईसीई फॉर्मेट वाले थिएटर में सामने की स्क्रीन के अलावा साइड पैनल्स भी मिलते हैं, जो मुख्य स्क्रीन के साथ एक पेरीफेयरल विजन बनाते हैं। 
 
आईसीई थियेटर प्रारूप में साइड पैनल शामिल हैं जो मुख्य स्क्रीन के साथ, एक परिधीय दृष्टि बनाते हैं, रंगों और गति के पृष्ठभूमि विपरीत के साथ बढ़ाया विसर्जन की भावना देते हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, ‘डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस’, ‘द बैटमैन’, ‘फैंटास्टिक बीस्ट्स: द सीक्रेट्स ऑफ डंबलडोर’, ‘टॉप गन: मेवरिक एंड मॉर्बियस’ जैसी फिल्में इस हाई-एंड फॉर्मेट में आईसीई थिएटर्स में रिलीज हुई हैं।
 
खबरों के अनुसार यशराज फिल्म्स में वितरण के उपाध्यक्ष रोहन मल्होत्रा ने कहा, हमें यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि दर्शकों को एक शानदार अनुभव देने के लिए पठान आईसीई फॉर्मेट में रिलीज होने वाली पहली भारतीय फिल्म होगी। दिल्ली एनसीआर में दो ऑपरेशनल पीवीआर सिनेमा साइटों के साथ अवतार : द वे ऑफ वॉटर की स्क्रीनिंग के साथ भारत में इस फॉर्मेट की शुरुआत हो चुकी है। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

'रामायण' में रावण को अच्छा दिखाने के आरोपों पर नमित मल्होत्रा ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों मिला दशानन को इतना महत्व

फैमिली ड्रामा की मिठास या गैंगस्टर का खूनी खेल: 'ये प्रेम मोल लिया' और 'गनमास्टर जी 9' में कौन किस पर भारी?

IFFI 2026 में मराठी फिल्म 'तू आहेस ना' का प्रीमियर, सुप्रिया पिलगांवकर और सिद्धार्थ बोडके की परफॉर्मेंस ने किया दर्शकों को भावुक!

61 की उम्र में शाहरुख खान बनना चाहते हैं कूल हीरो, 'किंग' के ग्रे हेयर लुक की बताई खास वजह

लाइव परफॉर्मेंस के दौरान 'धुरंधर' की सिंगर रेबल के चेहरे से टकराया ड्रोन, वायरल हुआ वीडियो

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख