dharma sangrah

इस ईद पर मिलकर तोहफा देंगे सलमान खान और शाहरुख खान

Updated: शनिवार, 2 जून 2018 (14:55 IST)
सलमान खान और शाहरुख खान की दोस्ती तो सभी जानते हैं। भले ही लंबे समय तक दोनों में मनमुटाव रहा लेकिन अब दोनों अपनी दोस्ती पर बरकरार हैं। उनकी दोस्ती एक-दूसरे की फिल्मों में भी दिखती है। कभी शाहरुख, सलमान की फिल्म में कैमियो कर रहे हैं, तो कभी सलमान, शाहरुख की फिल्म में। 
 
ऐसे में सलमान की अब तक की बड़ी फिल्म 'रेस 3' आ रही है तो कुछ तो स्पेशल होना चाहिए। वैसे ऐसा नहीं है कि 'रेस 3' में शाहरुख का  कैमियो होने वाला है। लेकिन इस ईद पर शाहरुख और सलमान को साथ ज़रुर देखा जा सकेगा। शाहरुख खान भी अपनी बड़ी फिल्म 'ज़ीरो' बड़े परदे पर ला रहे हैं। इसमें कई सेलीब्रिटीज़ का कैमियो होगा, जैसा शाहरुख की फिल्म 'ओम शांति ओम' में था। इसमें सलमान खान भी नज़र आएंगे। 
 
सभी जानते हैं कि शाहरुख खान की ज़ीरो में सलमान खान सिर्फ गाने में नहीं बल्कि एक सीन में भी नज़र आएंगे। हालांकि इसकी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है लेकिन खबर के मुताबिक इस ईद पर इसकी अपडेट मिल सकती है। ज़ीरो के निर्माता 'रेस 3' की रिलीज के साथ सलमान के कैमियो की एक लुक रिविल करने की प्लानिंग कर रहे हैं। 
 
हो सकता है कि दोनों के गाने का पहला लुक इस ईद पर रिलीज़ हो जाए। ऐसे में सलमान की रेस के साथ शाहरुख का फर्स्ट लुक भी सामने आएगा। खबर के मुताबिक यह आइडिया भी शाहरुख का ही है। शाहरुख और सलमान के फैंस के लिए यह शानदार होगा और इसके लिए एक ग्रांड डिजिटल लांच की प्लानिंग की जा रही है। इसे ईद पर ही रिलीज़ किए जाने की बात है। 

ALSO READ: सलमान से पीछा छुड़ाया तो अब इस खान से टकराईं ऐश्वर्या राय बच्चन
 
फिलहाल शाहरुख खान फिल्म की शूटिंग यू.एस. में कर रहे हैं जहां उनके साथ अनुष्का शर्मा भी हैं। शाहरुख इसके लांच के लिए ब्रेक लेकर यहां आएंगे। इसमें शाहरुख और अनुष्का के अलावा कैटरीना कैफ भी लीड में हैं। फिल्म दिसंबर में रिलीज़ होगी। 

Show comments

पूनम पांडे ने सिल्वर शिमरी गाउन में ढाया कहर, बोल्ड लुक ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी

नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए अमिताभ बच्चन ने जताई चिंता, बोले- प्रकृति के कोप से लड़ना असंभव

National Sports Day: बॉलीवुड की वो स्पोर्ट्स फिल्में, जो सिखाती हैं हार न मानने का जज्बा

नोरा फतेही के बयान के बाद सुकेश चंद्रशेखर का वायरल लेटर, WhatsApp चैट और महंगे गिफ्ट्स का किया जिक्र

‘हनुमान अंश’ फिल्म में ऐसा क्या है खास जो यह 'टॉक्सिक', 'आवारापन' को बॉक्स ऑफिस पर दे रही है टक्कर

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख