dharma sangrah

भारती सिंह का बड़ा खुलासा, होस्ट राजीव खंडेलवाल हो गए बेहोश

Updated: शनिवार, 2 जून 2018 (14:54 IST)
राजीव खंडेलवाल के चैट शो 'जज़्बात... संगीन से नमकीन तक' में हर तरह के सेलीब्रिटीज़ आकर अपनी पर्सनल बातों का खुलासा करते हैं। ऐसे में  फैंस अपने पसंदीदा सेलेबल्स के जीवन के बारे में जान पाते हैं। हाल ही में अर्शी खान और राखी सावंत शो में पहुंचे थे। अब बारी आई है भारती सिंह की। 
 
कॉमेडी क्वीन भारती सिंह हाल ही में चैट शो में पहुंची जहां उन्होंने अपने बारे में कई बातों का खुलासा किया। वे पति हर्ष के साथ चैट शो में आई थीं। यहां सबकी फेवरेट भारती ने अपने जीवन से जुड़ी कुछ कड़वी सच्चाई तो कुछ अच्छी यादें शेयर की। इस दौरान उन्होंने अपने बचपन के  कुछ सीक्रेट शेयर किए। 
 
भारती ने एक बड़ी बात का खुलासा करते हुए बताया कि उनकी मां उन्हें अबॉर्ट करना चाहती थीं। भारती की यह बात काफी चौंकाने वाली थी। उन्होंने बताया कि हमारी फाइनेंशियल दिक्कतों के कारण मेरी मां मेरा जन्म होने से रोकना चाहती थीं। हालांकि उन्होंने ऐसा नहीं किया और आज वे मुझ पर बहुत गर्व करती है। 
 
इसका भी एक किस्सा सुनाते हुए भारती ने बताया कि मुझे याद है जब एक बार मेरे परफॉर्मेंस से ठीक पहले मेरी मां को आईसीयू में भर्ती कराया गया था और मैं परफॉर्मेंस के लिए तैयार नहीं हो रही थी। तब उन्होंने ही मुझे मोटिवेट किया और मुझे अपना सबसे बेहतर करने को कहा, जो मैंने किया भी। 
 
हाल ही में यह खबर भी आई थी कि शो के दौरान होस्ट राजीव बेहोश हो गए थे। ऐसे में सभी घबरा गए थे। बाद में पता चला कि यह एक प्रैंक था। प्रैंक के दौरान हर्ष और भारती दोनों ही घबरा गए थे। भारती शो के दौरान हर किसी को अपनी मस्ती से गुदगुदा रही थीं लेकिन जैसे ही राजीव बेहोश हुए सबसे ज़्यादा भारती ही डर गई थीं। सच सामने आने के बाद भारती की जान में जान आई और राजीव ने उन्हें गले लगा लिया और सभी बहुत हंसे। 

Show comments

Pushpa 2 में साड़ी पहनकर क्यों नाचे अल्लू अर्जुन? खुद खोला राज, कहा- 'पर्दे पर औरत बनना मेरा सबसे बड़ा अल्फा अवतार'

I'm Game मूवी प्रिव्यू: बॉक्स ऑफिस पर जुआरी बने दुलकर सलमान का नया दांव, 5 भाषाओं में रिलीज होगी एक्शन थ्रिलर

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

'शोमैन' से भिड़ गए थे नशे में धुत सलमान खान! सुभाष घई ने सालों बाद खोला गाली-गलौज और हाथापाई का राज

5 महीने में ही टूटी बादशाह की दूसरी शादी! ईशा रिखी से तलाक का ऐलान, क्या अब 'बिग बॉस 20' में होगी एंट्री?

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख