sundarkand
✕

रणबीर ने आखिरकार जाहिर किया आलिया भट्ट के लिए प्यार, बॉलीवुड में नया कपल तैयार

Updated: शनिवार, 2 जून 2018 (14:54 IST)
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट लंबे समय से एक-दूसरे के लिए प्यार वाली बातें कह रहे थे। इससे सभी को दोनों के रिलेशनशिप में होने की बातें पता चल रही थी। लेकिन दोनों ने कभी खुलकर इसका इज़हार नहीं किया। इस बार रणबीर ने आलिया के लिए अपना प्यार कबूल कर लोगों को चर्चा का विषय दे दिया है। 
 
रणबीर और आलिया एकसाथ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में काम कर रहे हैं। इसलिए दोनों की नज़दीकियों की खबरें हवा ले रही थी। इसके बाद कभी आलिया, तो कभी रणबीर एक-दूसरे को अपना क्रश बता रहे थे। इससे फैंस को खुशी ज़रुर हुई लेकिन खबर पक्की ना होने तक सभी शांत थे। अब रणबीर ने खुद उनके प्यार का खुलासा किया है और इससे उनके फैंस काफी खुश हैं। 
 
एक इंटरव्यू के दौरान रणबीर से आलिया के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने इस सवाल को अवॉइड नहीं किया बल्कि कहा कि यह अभी नया है और मैं अभी इसके बारे में बात नहीं करना चाहता। इसे आगे बढ़ने के लिए समय चाहिए और इसे स्पेस की जरूरत है। एक एक्टर के तौर पर, एक पर्सन के तौर पर आलिया अभी बह रही हैं। जब मैं उनका काम देखता हूं, जब मैं उनकी एक्टिंग देखता हूं, यहां तक ​​कि लाइफ में भी, वो जो  कुछ करती हैं वह ऐसा है जो मैं खुद करना चाहता हूं। यह हमारे लिए नया है, इसलिए इसे थोड़ा और आगे बढ़ने दें। 

 
रणबीर का यह जवाब तो सभी के दिल को छु गया। आलिया का भी सिद्धार्थ मल्होत्रा से हाल ही में ब्रेकअप हुआ है। रणबीर भी काफी समय से सिंगल हैं। ऐसे में ये दोनों बॉलीवुड के क्युट कपल्स बन सकते हैं। पहले आलिया कहा करती थीं कि रणबीर उनके क्रश हैं। अब रणबीर से आलिया का नाम हर वक्त सुना जा सकता है। यहां तक कि रणबीर की मां जिन्हें आजतक उनकी एक भी गर्लफ्रेंड पसंद नहीं आई है, उन्हें आलिया बहुत पसंद हैं। 

ALSO READ: क्या रणबीर कपूर बन रहे हैं दूसरे अक्षय कुमार?
 
हाल ही में यह भी पता चला है कि रणबीर की बहन रि‍द्धिमा ने आलिया को तोहफे में एक कस्टम ज्वेलरी गिफ्ट की है। इस पर आलिया ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए लिखा कि शानदार ब्रेसलेट गिफ्ट करने के लिए थैंक यू रिद्धिमा कपूर साहनी। अब जब पूरा परिवार उन्हें अपना रहा है तो बॉलीवुड भी खुश ही है। दोनों की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' जल्द ही रिलीज़ होने वाली है। 

Show comments

दीपिका पादुकोण के लीला लुक्स ने बदली गरबा फैशन की परिभाषा, 10 आइकॉनिक अंदाज़ आज भी हैं यादगार

CJP प्रदर्शन में पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- क्या वो तुम्हारे पड़ोसी हैं?

'झुमका पटोला' गाने में शरवरी का दिखेगा अलग अंदाज, बोलीं- डांस के प्रति अपने प्यार को एक्सप्लोर करने का मौका दिया

यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, पहले दिन कमाए इतने करोड़

‘प्यार का पंचनामा’ से ‘पहला प्यार दूसरी बार’ तक, क्यों रोमांटिक कॉमेडी के किंग हैं लव रंजन?

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख