शर्मनाक... अमिताभ बच्चन द्वारा लिखी हिंदी नहीं पढ़ पाई जूही चावला
बॉलीवुड स्टार्स हिंदी फिल्मों में काम करते हैं, हिंदी का खाते हैं, लेकिन हिंदी में बात करना पसंद नहीं करते। हालात तो ये है कि हिंदी भी ठीक से पढ़ नहीं पाते, लिखने की बात तो दूर की है।
कई कलाकार रोमन स्क्रिप्ट में ही हिंदी पढ़ पाते हैं और उन्हें संवाद ऐसे ही दिए जाते हैं।
हाल में अमिताभ बच्चन ने अपना हिंदी में लिखा एक पत्र जूही चावला को दिया। इसमें अमिताभ ने जूही को आम की पेटी के लिए धन्यवाद दिया। संभव है कि जूही ने अमिताभ को आम की पेटी भिजवाई होगी।
Amit ji .. this is beeauuttiiffullllly written ..I love it .... ..???..???? par kya likha hai .....@SrBachchan pic.twitter.com/6fXnPmH3hL
— Juhi Chawla (@iam_juhi) 2 जून 2018
जूही यह बात पढ़ ही नहीं पाई। उन्होंने इस खत का फोटो ट्विटर पर पोस्ट किया और लिखा- अमितजी, बहुत सुंदर लिखा है, पर लिखा क्या है?
है ना आश्चर्य की बात, पढ़ नहीं पाईं और वे इसे शान से बता भी रही हैं। वैसे अमिताभ ने बहुत सुंदर तरीके से लिखा है। बेचारे अमिताभ, सोच रहे होंगे कि या तो उनके अक्षर खराब हैं या यह बात हिंदी में लिख कर उन्होंने गलती की।
