सम्बंधित जानकारी
- बकरी चराते नजर आए अमिताभ बच्चन, फोटो हुई वायरल
- इस वजह से कबीर सिंह की शूटिंग के बाद 2 घंटे तक नहाते थे शाहिद कपूर
- सनी लियोनी ने पति डेनियल संग मनाई मैरिज एनिवर्सरी, बेटी निशा ने बनाया केक
- बिना हेलमेट के बाइक की सवारी करना सारा अली खान को पड़ा भारी, पुलिस ने दर्ज की शिकायत
- डॉन 3 में शाहरुख की जगह होंगे रणवीर सिंह, जानिए क्या बोलीं जोया अख्तर
साउथ की इस हिट फिल्म में नजर आ सकते हैं शाहरुख खान
बॉलीवुड के सुपरस्टार्स में से एक शाहरुख खान की दुनियाभर में काफी फैन फॉलोइंग है। 'किंग ऑफ रोमांस' के नाम से मशहूर शाहरुख अपने रोल में पर्फेक्शन के लिए कोई कसर बाकी नहीं रखते हैं। फिल्म जीरो की असफलता के बाद कई लोगो को ऐसा लग रहा है कि इस समय शाहरुख के हाथ में कोई भी प्रोजेक्ट नहीं है।
लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि शाहरुख को साउथ के कई ऑफर आ रहे है। हाल ही में शाहरुख की चेन्नई में हुए मैच से कुछ तस्वीरें सामने आईं जिसमें वह साउथ के जाने माने निर्देशक एटली के साथ दिखे। इसके बाद से ये खबरें आने लगी कि शाहरुख जल्द ही एटली की नई फिल्म में दिख सकते है।
एटली ने 2017 में आई तमिल फिल्म 'मर्सल' का डायरेक्शन किया था जिसमें सुपरस्टार विजय अहम रोल में थे। मर्सल एक एक्शन थ्रिलर फिल्म थी जिसे दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था।
खबरों के अनुसार शाहरुख से थालापथी 63 की बात करते-करते एटली को आइडिया आया कि क्यों ना फिल्म मर्सल की हिंदी रीमेक बनाई जाए। शाहरुख ने इस प्रोजेक्ट में अपनी दिलचस्पी दिखाई है, लेकिन अभी तक उन्होंने इस बारे में कुछ भी नहीं कहा है।
